फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Follow safety standards and use better engineering techniques

Varanasi News: सुरक्षा मानकों का पालन, बेहतर इंजीनियरिंग तकनीक का करें प्रयोग

Fri, 27 Feb 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Follow safety standards and use better engineering techniques
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने बरेका कर्मशाला स्थित न्यू ब्लॉक शॉप एवं मेंटेनेंस शॉप का निरीक्षण कर चल रहे कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्यों में बेहतर इंजीनियरिंग तकनीक का प्रयोग करने की बात कही। महाप्रबंधक ने निर्माणाधीन परियोजनाओं के तहत चलने वाले कार्यों की गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण करने पर जोर दिया। कहा कि बेहतर इंजीनियरिंग से उत्पादन क्षमता एवं कार्यकुशलता में और अधिक वृद्धि होगी। उन्होंने अधिकारियों को भी अपने-अपने विभागों में समय-समय पर निरीक्षण कर कर्मचारियों से संवाद बनाए रखने को कहा। इस दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता,मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed