फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Folk music performance by Telangana artists in Kashi Telugu Sangamam thrilled audience

काशी तेलुगु संगमम: लोक संगीत के आलोक से दमका गंगातट, कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को किया रोमांचित

Wed, 03 Jan 2024 03:03 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 03 Jan 2024 03:03 PM IST
सार

काशी तेलुगु संगमम में तेलंगाना के 90 कलाकारों के अलावा काशी और प्रयागराज के कलाकारों ने भी प्रभावी प्रस्तुतियों से भी सबको आनंदित किया। समापन समारोह में लोक संगीत का संगम बहा। 

विज्ञापन
Folk music performance by Telangana artists in Kashi Telugu Sangamam thrilled audience
Kashi Telugu Sangamam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी तेलुगु संगमम का समापन समारोह लोक संगीत के आलोक से दमका। कलकल करती प्रवाहमान गंगा भी इसके उजास में निखर उठी। कलाकारों ने दक्षिण और उत्तर

विज्ञापन

भारत के लोक कला से दर्शकों को परिचित कराते हुए उन्हें रोमांचित किया।

संस्कृति मंत्रालय, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज व दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र तंजावूर की ओर से नमो घाट पर आयोजित तीन दिवसीय काशी तेलुगु संगमम में
विज्ञापन

तेलंगाना के 90 कलाकारों के अलावा काशी और प्रयागराज के कलाकारों ने भी प्रभावी प्रस्तुतियों से भी सबको आनंदित किया। आगाज केपी रमेश के नेतृत्व में जनजाति
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक कलाकारों के कोम्मु कोया नृत्य से हुआ। 

उन्होंने तेलंगाना के जनजातियों में प्रचलित इस नृत्य को पेश कर मंत्रमुग्ध कर दिया। फिर हिमागिरी के नेतृत्व में लंबाड़ी नृत्य की प्रस्तुति हुई। इसके जरिए राष्ट्रीय एकता व
समृद्धि की भावना को प्रकट किया। सुदर्शन दल के कलाकारों ने गुस्साड़ी नृत्य पेश किया। उन्होंने इससे शिव-पार्वती की कथाओं और पुराणों के संदेश दिए। एलन जंपैया के
दल ने मथुरी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। यह नृत्य तेलंगाना के गांवों और नगरों में मनाए जाने वाले त्योहारों और समारोहों में प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया जाता है। 

डॉ. वनाजा उदय के दल ने कुचिपुड़ी नृत्य पेश किया। इसके बाद काशी के कलाकारों की प्रस्तुति हुई। निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में संचालित व्याख्या केंद्र
के प्रशिक्षु कलाकारों ने कजरी से विभोर किया। सुचरिता गुप्ता के निर्देशन में उन्होंने मईया झूले चलन झुलनवा..., अवध में अईहे राम विराजहि मंदिरवा..., रामलला प्रिय मोरे
नयन के कजरा होइहें..., बाबा विश्वनाथ मंदिरवा सोनवा चमचम... आदि नृत्यों से दर्शक झुम उठे। विभा पांडेय, पद्मा पाठक, पलक, पूजा, ऋद्धि, काव्यश्री, खुशी, चांदनी गायन
में साथ दिया। जबकि संवादिनी पर पूनम शर्मा व ढोलक पर कैलाश जायसवाल ने संगत की। 

उदय प्रताप पब्लिक स्कूल व्याख्या केंद्र प्रशिक्षु कलाकारों ने ममता शर्मा के निर्देशन में कजरी की रसपूर्ण प्रस्तुति से तरंगित किया। उन्होंने राम जी ले जनमवा..., श्रीराम

जानकी मेरे सीने में...शंकर तेरी जटा में... से प्रभु की महिमागान किया। तबले पर संगीत कुमार, ऑर्गन पर दिलीप ने संगत की। हारिका के दल ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना
के लोकप्रिय नृत्य डप्पुलु नृत्य पेश किया। अंतिम प्रस्तुति कृष्णा दल के ओग्गु ढोल नृत्य की रही। संयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रो. सुरेश शर्मा,
धन्यवाद ज्ञापन अजय गुप्ता और संचालन डॉ. प्रितेश आचार्य ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed