फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   flyover

शहर के सबसे लंबे आरओबी का राज्यमंत्री ने किया भूमि पूजन

Sat, 07 Sep 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
flyover
वाराणसी। शहर के सबसे लंबे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) कज्जाकपुरा का भूमि पूजन प्रदेश के पर्यटन, धर्मार्थ कार्य, संस्कृति एवं प्रोटोकाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. नीलकंठ तिवारी ने किया। 250 करोड़ की लागत से बनने वाले 1355 मीटर लंबे आरओबी के बनने से बाबतपुर से बिहार जाने वाले यात्रियों को रेलवे क्रासिंग पर अब घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में किया था। वाराणसी के विकास पथ में एक और कड़ी जुड़ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को भूमिपूजन के बाद राज्यमंत्री ने कहा कि यह शहर का सबसे लंबा रेलवे ओवरब्रिज होगा। दो अलग-अलग रेलवे लाइनों को पार करते हुए कज्जाकपुरा से सरैया पुलिस चौकी के पास तक बनेगा। इस आरओबी को तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा। इसके लिए सेतु निगम के अभियंताओं को निर्देश दिया गया है। कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग और लाटभैरव के संकरे रास्ते के कारण अभी हर दिन जबर्दस्त जाम लगा रहता है। जनता लंबे अरसे से इस ओवरब्रिज के निर्माण की मांग करती रही है, जिसे संज्ञान में लेते हुए इस कठिन संकल्प को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर मौजूद सेतु निगम के अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि इस सेतु का निर्माण युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराया जाए। कार्य के दौरान अभियंताओं को स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। हिदायत दी कि सुरक्षा मानकों का हर हालत में पालन हो। इस मौके पर सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक एसके श्रीवास्तव समेत अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर का सबसे लंबा होगा फ्लाईओवर
लहरतारा, ककरमत्ता, मंडुवाडीह आरओबी सेतु निगम ने बनवाया है। इनकी लंबाई 700 से 900 मीटर के बीच है। इसी प्रकार आशापुर और फुलवरिया में दो आरओबी अभी निर्माणाधीन हैं। जिनकी लंबाई 900 मीटर के अंदर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
इस आरओबी का निर्माण गोलगड्डा चौराहे से सरैया तक होगा। यह दो रेलवे लाइनों के ऊपर से गुजरेगा। मुगलसराय की ओर से आने वालों को यू टर्न लेकर आरओबी पर चढ़ना होगा। इसी प्रकार सारनाथ की ओर से आने वालों को भी गोलगड्डा होकर ही मुगलसराय जाना पड़ेगा।
- संतराज, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed