{"_id":"66dd508b9eefc500d10d1f67","slug":"flood-water-receded-in-kashi-namami-gange-and-municipal-corporation-started-cleaning-ghats-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी में कम होने लगा बाढ़ का पानी, नमामि गंगे और नगर निगम ने शुरू की घाटों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी में कम होने लगा बाढ़ का पानी, नमामि गंगे और नगर निगम ने शुरू की घाटों की सफाई
Sun, 08 Sep 2024 12:51 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:51 PM IST
सार
वाराणसी में बाढ़ का पानी कम होने के बाद सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। दशाश्वमेध घाट पर रविवार को नमामि गंगे व नगर निगम की टीम ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ- सफाई की।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर चला सफाई अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में बाढ़ के बाद बदहाल घाटों की सूरत बदलने के लिए नमामि गंगे के स्वयं सेवकों एवं नगर निगम के कर्मचारियों ने रविवार को दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत घाट पर बिखरे व गंगा नदी में बहते पूजा सामग्री और बाढ़ के अवशिष्ट को बाहर निकाला गया। दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे व नगर निगम की टीम ने एक टन से अधिक कचरा गंगा से बाहर निकाला।
विज्ञापन
गंगा सफाई के इस अभियान में शहरवासियों ने भी अपनी हिस्सेदारी निभाई। नमामि गंगे के आह्वान पर लोग इससे जुड़ कर काम कर रहे हैं। गंगा तट और घाटों पर सफाई के साथ ही नमामि गंगे के वॉलंटियर लोगों को गंगा सफाई के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि बाढ़ के बाद गंगा की तलहटी और सतही जल में कई तरह की चीजें आ जाती हैं, जिनसे गंगाजल प्रदूषित होता है। ऐसे में नदी में बहती और तैरती चीजों की सफाई की गई है, जिससे गंगा घाट से लेकर तलहटी तक स्वच्छता दिखे।
विज्ञापन