फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood stopped the way of construction of Vishwanath Dham

बाढ़ ने रोकी विश्वनाथ धाम निर्माण की राह

Tue, 09 Nov 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Flood stopped the way of construction of Vishwanath Dham
दुनिया भर के शिव भक्तों की आस्था के केंद्र काशी विश्वनाथ के भव्य धाम की राह उत्तर वाहिनी गंगा की धारा ने रोक रखी है। पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते घाट के किनारे के काम पूरी तरह से रुके हुए हैं। जेटी के साथ ही सीढ़ियों का निर्माण और गंगा से जल लेकर चलने वाले भक्तों के लिए प्रवेश द्वार के लिए गंगा का बढ़ा जल रुकावट बना हुआ है। 15 दिसंबर से पहले काशीपुराधिपति के अलौकिक दरबार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भक्तों को समर्पित कर देेंगे। ऐसे में एक महीने में बाकी बचा हुआ 20 फीसदी काम प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

गंगधार से विश्वनाथ तक एकाकार के लिए तैयार हो रहे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के भवनों की सुविधा 15 दिसंबर के बाद से भक्तों को मिलने लगेगी। तैयार हो चुके भवनों की फिनिशिंग का काम शुरू करा दिया गया है। मंदिर के आसपास का निर्माण भी अंतिम चरण में है। मगर, जुलाई से आई बाढ़ की वजह से घाट किनारे का निर्माण कार्य प्रभावित है। जलस्तर कम नहीं होने के कारण अब भी यहां काम सुस्त है।
विज्ञापन

तीन दिन में अन्नपूर्णा मंदिर का निर्माण
कनाडा से लाई गईं मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा 14 नवंबर को वाराणसी पहुंचेगी और 15 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इसे मंदिर के ईशान कोण में स्थापित किया जाना है। तीन दिन में अन्नपूर्णा मंदिर का निर्माण पूरा किया जाना है। फिलहाल प्रशासन 24 घंटे काम करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 नवंबर तक भवनों के संचालन पर बनेगी योजना
काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की सुविधाओं के लिए बने भवनों के संचालन की योजना 30 नवंबर तक बना ली जाएगी। कंसलटेंट की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि 30 नवंबर तक भवनों के संचालन पर निविदा जारी कर दी जाएगी। इसके बाद कंपनी का चयन कर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।

घाट किनारे के काम में गंगा के जलस्तर से बाधा आ रही है, हम प्रयास कर रहे हैं कि समयसीमा पर काम पूरा कर लिया जाए। इसके लिए प्रतिदिन समीक्षा की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed