फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood in UP Ganga water level below warning point in Varanasi falling at rate of two centimetres every hour

Flood in UP: वाराणसी में चेतावनी बिंदु के नीचे गंगा का जलस्तर, हर घंटे दो सेंटीमीटर की रफ्तार से हो रही गिरावट

Sat, 09 Aug 2025 05:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 05:32 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में गंगा और वरुणा का पानी लगातार कम हो रहा है लेकिन परेशानियां अभी बरकरार हैं। आबादी वाले क्षेत्र में पानी कम होने से गलियों और सड़कों पर मलबा जम गया है।

विज्ञापन
Flood in UP Ganga water level below warning point in Varanasi falling at rate of two centimetres every hour
पानी कम होने के बाद हुकुलगंज में बढ़ी दुश्वारियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Flood in Varanasi: गंगा का जलस्तर शुक्रवार की देर शाम तक चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से छह सेंटीमीटर नीचे 70.20 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर में हर घंटे दो सेंटीमीटर की रफ्तार से गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से आने वाले पांच से छह दिनों में जलस्तर में बढ़ोतरी होने की आशंका है।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 70.66 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में हर घंटे पांच सेंटीमीटर की रफ्तार से गिरावट हो रही थी। 12 घंटे बाद रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 70.20 मीटर तक पहुंच गया था। 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में 46 सेंटीमीटर की गिरावट हुई। 
विज्ञापन


गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 92 सेंटीमीटर की कमी हुई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा बेसिन के अप स्ट्रीम में पहाड़ों पर बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने शुक्रवार को जिला जेल के सामने एसकेबी इंटर कॉलेज में बने बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। वहां रह रहे लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। अफसरों को निर्देश दिए कि बच्चों के लिए फल और दूध के वितरण में कमी नहीं आनी चाहिए।

मंडलायुक्त ने राहत शिविर में रह रहे लोगों को सामग्री खुद भी वितरित की। अपने सामने पैकेट का वजन कराकर वस्तुओं के उचित भार का भी मिलान किया। निर्देश दिए कि लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। मंडलायुक्त द्वारा नगर निगम तथा स्वास्थ्य विभाग को साफ-सफाई और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को निर्देशित किया गया। मंडलायुक्त ने बच्चों में मिठाई और चाकलेट का वितरण भी किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अमित कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed