फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood in Azamgarh: The houses of four people merged in the Ghaghra river, people started migrating

आजमगढ़ में बाढ़: चार लोगों के आशियाने घाघरा नदी में विलीन, पलायन करने लगे लोग

Thu, 24 Jun 2021 11:29 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Thu, 24 Jun 2021 11:29 PM IST
सार

सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा क्षेत्र में घाघरा नदी तबाही मचा रही हैं। घाघरा नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी भरा होने से गांव वाले परेशान हैं। 
 

विज्ञापन
Flood in Azamgarh: The houses of four people merged in the Ghaghra river, people started migrating
आजमगढ़: देवारा के गांगेपुर में घाघरा की कटान के मुहाने पर गांव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील के देवरांचल में घाघरा ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को घाघरा ने देवारा खास राजा के बगहवा गांव के चार लोगों के आशियाने को अपने आगोश में ले लिया। नदी की कटान को देखते हुए लोग खुद अपना आशियाना तोड़कर पलायन करने को विवश हो गए हैं।

विज्ञापन


सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा क्षेत्र में घाघरा नदी तबाही मचा रही हैं। घाघरा नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी भरा होने से गांव वाले परेशान हैं। दूसरी ओर जलस्तर कम होने के बाद घाघरा नदी ने कटान तेज कर दिया है। चक्की हाजीपुर, बांका, देवारा खास राजा, के संपर्क मार्ग पर पानी जमा है। जिसके कारण लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। देवारा खास राजा के बगहवा गांव के अशोक, राजकुमार, विजय कुमार पुत्र कोमल के आशियाने को घाघरा बृहस्पतिवार को अपने आगोश में ले लिया। गांगेपुर, परसिया, देवारा खास राजा, बगहवा, साधू का पुरवा, अचल नगर, देवाराम गरीब दूबे, देवाराम अचल सिंह, देवाराम भिक्षुक दास, सेमरी, पहाड़पुर में कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन


वहीं संपर्क मार्गों पर पानी भरा होने से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। उधर, गांगेपुर, परसिया, बगहवा, सेमरी आदि गांव के रामनिवास यादव, भजुराम, रामलाल आदि दर्जनों लोगों के कृषि योग्य भूमि को नदी तेजी से काट रही है। किसानों का कहना है कि प्रशासन कटान रोकने का कोई उपाय नहीं कर रहा है, जिससे लोगों की जमीन नदी में कटी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 करोड़ 18 लाख की परियोजना पर भी खतरा

महुला गढ़वल बांध और गांगेपुर परसिया गांव को कटान से बचाने के लिए बाढ़ खंड विभाग द्वारा शुरू की गई 12 करोड़ 18 लाख की परियोजना को अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। घाघरा नदी में आई बाढ़ व कटान से बचाने के लिए लगाए गए जिओ बैग व पत्थर डूब गए हैं उनकी मिट्टी भी बह गई है। बाढ़ खंड विभाग ने काम बंद कर दिया है। इससे नदी किनारे बसे गांव पर कटान का खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed