{"_id":"679859846ff625108305d325","slug":"flight-ticket-to-varanasi-8000-cheaper-than-prayagraj-due-to-mahakumbh-2025-2025-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: प्रयागराज से 8000 रुपये सस्ता वाराणसी का हवाई टिकट, जानें बड़े शहरों से आने-जाने का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: प्रयागराज से 8000 रुपये सस्ता वाराणसी का हवाई टिकट, जानें बड़े शहरों से आने-जाने का किराया
Tue, 28 Jan 2025 09:44 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 28 Jan 2025 09:44 AM IST
सार
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ के चलते बड़े शहरों से प्रयागराज का हवाई टिकट महंगा हो गया है। प्रयागराज से वाराणसी का विमान किराया 8000 रुपये सस्ता है।
विज्ञापन
हवाई यात्रा
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
महाकुंभ के चलते विमान का किराया भी आसमान पर है। हालांकि प्रयागराज से सस्ता इस समय वाराणसी के विमान का किराया है। महाकुंभ आने वाले यात्रियों के सात से आठ हजार रुपये वाराणसी आने पर बच रहे हैं।
विज्ञापन
इन शहरों से इतना है टिकट का दाम
दिल्ली से प्रयागराज का विमान किराया सोमवार को 25 हजार रुपये और दिल्ली से वाराणसी का विमान किराया 16 से 17 हजार रुपये रहा। मुंबई से वाराणसी का किराया 21 से 22 हजार रुपये तक रहा। वहीं, मुंबई से प्रयागराज का किराया 28 से 29 हजार रुपये तक गया।
विज्ञापन
महाकुंभ के चलते बढ़ा है विमान का किराया
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ के चलते विमान का किराया बढ़ा है। खास तौर पर महानगरों से प्रयागराज एयरपोर्ट का किराया इस समय बहुत हाई है। जबकि प्रयागराज के बाद दूसरे नंबर पर वाराणसी है। यहां प्रयागराज की अपेक्षा सात से आठ हजार रुपये विमान का किराया कम है।
टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि किराया अधिक होने के चलते श्रद्धालुओं की मांग है कि उन्हें काशी में ही उतारा जाए। सात से आठ हजार रुपये की बचत हो जा रही है। 10 फरवरी तक किराये में कमी आने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। सामान्य दिनों के अपेक्षा वाराणसी से अन्य शहरों के लिए उड़ान भरने वाले विमान का भी किराया महंगा है।
टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि किराया अधिक होने के चलते श्रद्धालुओं की मांग है कि उन्हें काशी में ही उतारा जाए। सात से आठ हजार रुपये की बचत हो जा रही है। 10 फरवरी तक किराये में कमी आने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। सामान्य दिनों के अपेक्षा वाराणसी से अन्य शहरों के लिए उड़ान भरने वाले विमान का भी किराया महंगा है।