फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flight Service again start from Varanasi to Bangkok Nok Air released schedule

Flight Service: बनारस से बैंकॉक के लिए फिर सीधी उड़ान भरेंगे विमान, नॉक एयर ने जारी किया शेड्यूल

Thu, 15 Jun 2023 05:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jun 2023 05:22 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट से अभी यात्री कनेक्टिंग विमान के जरिये दिल्ली जाते हैं, फिर विमान से बैंकॉक पहुंचते हैं। यह दिक्कत अक्तूबर से खत्म हो जाएगी। वाराणसी से सीधे बैंकॉक के लिए उड़ान भरा जा सकेगा।

विज्ञापन
Flight Service again start from Varanasi to Bangkok Nok Air released schedule
बनारस से बैंकॉक के लिए फिर सीधी उड़ान भरेंगे विमान - फोटो : iStock

विस्तार

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से तीन वर्ष बाद बैंकॉक के लिए 27 अक्तूबर से विमान उड़ान भरेगा। इसका शेड्यूल विमानन कंपनी नॉक एयर ने जारी किया है। विमान का आवागमन सप्ताह में तीन दिन रहेगा। इसका संचालन कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020 से ही बंद था।

विज्ञापन


बैंकॉक के लिए उड़ान का फायदा वाराणसी सहित पूर्वांचल के लोगों को मिलेगा। अभी यात्री कनेक्टिंग विमान के जरिये दिल्ली जाते हैं, फिर विमान से बैंकॉक पहुंचते हैं। यह दिक्कत अक्तूबर से खत्म हो जाएगी। वाराणसी से सीधे बैंकॉक के लिए उड़ान भरा जा सकेगा।

विज्ञापन

वाराणसी से बैंकॉक का एयर ट्रैफिक अच्छा

थाईलैंड की कंपनी नॉक एयर ने जो शेड्यूल जारी किया है, उसके मुताबिक बैंकॉक से भारतीय समय के अनुसार सुबह 8:40 बजे विमान उड़ान भरेगा। बैंकॉक से विमान सुबह 10 बजे बिहार के गया एयरपोर्ट पहुंचेगा। यही विमान सुबह 11:45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट आएगा। वाराणसी एयरपोर्ट से दोपहर 12:10 बजे विमान उड़ान भरकर सीधे बैंकॉक जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाईलैंड के समय के अनुसार विमान 5:40 बैंकॉक एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। टूर एंड ट्रवेल्स ऑपरेटारों का कहना है कि वाराणसी से बैंकॉक का अच्छा एयर ट्रैफिक मिलता है। इसका फायदा पूर्वांचल के लोगों को मिलेगा।

खजुराहो के लिए भी शुरू हो सकती है उड़ान

वाराणसी से मध्य प्रदेश के लिए कोई विमान सेवा नहीं है। कोरोना से पहले खजुराहो के लिए उड़ान सेवा थी। कंपनियों को अच्छा एयर ट्रैफिक भी मिल रहा था, लेकिन कोरोना के बाद सेवा शुरू नहीं हो सकी। अब विमानन कंपनियां खजुराहो की उड़ान सेवा के लिए सर्वे करा रही हैं। उम्मीद कै, इस विंटर सीजन में खजुराहो की उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। वहीं, शहर के व्यापारी इंदौर के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

एयर इंडिया और इंडिगो ने भी कराया सर्वे

बैंकॉक की उड़ान सेवा के लिए एयर इंडिया और इंडिगो ने भी सर्वे कराया है। सब कुछ रहा तो दोनों विमानन कंपनियां भी बैंकॉक के लिए हवाई सेवा शुरू कर सकती हैं। इससे पहले कंपनियों के विमानों का आवागमन होता था, जो कोरोना में बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed