{"_id":"69a27bb820f0ad4b530ad5ef","slug":"flight-from-bangalore-to-kathmandu-diverted-to-varanasi-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम का असर: बंगलूरू से काठमांडो जा रहा विमान वाराणसी डायवर्ट, वापस भेजा गया बंगलूरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम का असर: बंगलूरू से काठमांडो जा रहा विमान वाराणसी डायवर्ट, वापस भेजा गया बंगलूरू
Sat, 28 Feb 2026 10:53 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:53 AM IST
सार
Varanasi News: बंगलूरू से काठमांडो जा रहा विमान वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। इसकी वजह काठमांडो में खराब मौसम रहा। खराब मौसम को देखते हुए पायलट ने वाराणसी एटीसी से संपर्क साधा और लैंडिंग की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
flight
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू से काठमांडो जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शुक्रवार की सुबह खराब मौसम की वजह से वाराणसी डायवर्ट किया गया। मौसम सामान्य होने के करीब दो घंटे बाद विमान को वापस बंगलूरू भेज दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स-874 ने बंगलूरू से काठमांडो के लिए उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
काठमांडो में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए पायलट ने वाराणसी एटीसी से संपर्क साधा और लैंडिंग की अनुमति मांगी। एहतियातन विमान को वाराणसी डायवर्ट किया गया। विमान अपराह्न 3:15 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर के रनवे पर सुरक्षित उतरा। विमान में 166 यात्री सवार थे। अचानक डायवर्ट किए जाने की सूचना से यात्रियों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल रहा। हालांकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग से सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: इस सीजन और प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा बनारस, एक सप्ताह तक तापमान में हो सकती है बढ़ोत्तरी
विज्ञापन
काठमांडो में मौसम ठीक नहीं हुआ। इस कारण एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी इसलिए विमान को दो घंटे बाद वापस बंगलूरू भेज दिया गया। वहीं, काठमांडो में खराब मौसम के कारण शुक्रवार को एयर इंडिया की विमान संख्या एआई-215 को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। यह विमान दिल्ली से काठमांडो जा रहा था। खराब मौसम के चलते विमान निर्धारित समय पर काठमांडो में लैंडिंग नहीं कर सका।