फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flexi Fare System flight ticket fare rises up in this festival season know delhi varanasi ticket price

फ्लेक्सी फेयर: त्योहारी सीजन में हवाई किराया सातवें आसमान पर, दिल्ली-वाराणसी का टिकट 9000 से 20 हजार रुपये तक

Wed, 03 Nov 2021 01:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 01:26 AM IST
सार

त्योहारी सीजन  में दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता से वाराणसी आने वाले विमानों का किराया बढ़ गया। ट्रेवेल्स से जुड़े जानकारों का कहना है कि अभी किराया और बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
Flexi Fare System flight ticket fare rises up in this festival season know delhi varanasi ticket price
विमान - फोटो : iStock

विस्तार

त्योहारी सीजन आते ही  हवाई सफर महंगा हो गया है। वाराणसी के लिए विभिन्न शहरों से आने वाली फ्लाइटों की डिमांड बढ़ने की वजह से ऐसा हुआ है।  दीपावली और छठ पूजा मनाने के लिए लोग का आवागमन बढ़ गया है। जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है विमानों का किराया भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता से वाराणसी आने वाले विमानों का किराया बढ़ गया।

विज्ञापन


ट्रेवेल्स से जुड़े जानकारों का कहना है कि अभी किराया और बढ़ने की संभावना है। विमानों में फ्लैक्सी फेयर सिस्टम लागू है, जैसे-जैसे सीटें बुक होती जाती हैं किराया भी बढ़ता जाता है।  दिल्ली से वाराणसी के बीच विमानों की बात करें तो रोजाना सात विमानों का संचालन होता है।
विज्ञापन


धनतेरस के दिन दिल्ली से वाराणसी आने का किराया 9000 से 20 हजार रुपये तक रहा। जबकि सामान्य दिनों में इस रूट पर किराया 3500 से 5000 रुपये तक होता है। वहीं, मुंबई से वाराणसी मार्ग पर छह विमान संचालित हैं। इस रूट पर दो नवंबर को किराया 11 से 22 हजार रुपए तक रहा। सामान्य दिनों में इस रूट का किराया पांच से आठ हजार रुपए रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः धनतेरस पर बरसी लक्ष्मी: वाराणसी में 800 करोड़ का कारोबार, सराफा बाजार में हुई धनवर्षा, व्यापारी गदगद

साथ ही कोलकाता वाराणसी 11 से 20 हजार रुपये, जबकि सामान्य दिनों में तीन से चार हजार रुपये रहता है। बेंगलुरु से वाराणसी पांच से 18 हजार रुपये रहा। सामान्य दिनों में इस रूट का किराया चार से पांच हजार रुपए के करीब रहता है। अहमदाबाद से वाराणसी रूट का किराया 11 से 22 हजार रुपये रहा वहीं सामान्य दिनों में पांच से आठ हजार रुपये के करीब रहता है। 

रंग बिरंगे झालरों से सजा वाराणसी एयरपोर्ट 

दीपावली पर्व को देखते हुए लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मंगलवार शाम धनतेरस पर रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया। मुख्य टर्मिनल भवन के साथ ही पेड़ पौधों पर भी सजावट की गई। मंगलवार की शाम बेहतरीन सजावट को देखकर एयरपोर्ट प्रवेश द्वार व परिसर से गुजरने वाले यात्री काफी उत्साहित दिखे। अधिकारियों ने बताया की दीपावली के दिन एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में आकर्षक रंगोली भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed