{"_id":"673fa987da357f14b10551f4","slug":"flex-boards-installed-in-lanka-to-prevent-encroachment-varanasi-news-c-20-1-vns1010-798843-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अतिक्रमण न करने के लिए लंका में लगवाए गए फ्लेक्स बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अतिक्रमण न करने के लिए लंका में लगवाए गए फ्लेक्स बोर्ड
विज्ञापन
फोटो99999999अतिक्रमण न करने के लिए लंका में लगवाए गए फ्लेक्स बोर्ड
वाराणसी। यातायात माह में लंका थाने की पुलिस द्वारा दवा व्यवसायी संघ के सहयोग से मालवीय चौराहे पर अतिक्रमण न करने के संबंध में बृहस्पतिवार को फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए। लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पुलिस आयुक्त द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान के क्रम में दवा व्यवसायी संघ के सहयोग से मालवीय चौराहे पर जनता को जागरूक करने और सड़क पर वाहन न खड़ा करने के संबंध में 50 की संख्या में फ्लेक्स बोर्ड लगवाए गए हैं। दवा व्यवसायी संघ, लंका द्वारा बताया गया कि चार कॉम्प्लेक्स में दवा का व्यवसाय होता है। एक-एक कॉम्प्लेक्स से एक-एक सुरक्षाकर्मी उनके द्वारा लगाए जाएंगे। वह सुरक्षाकर्मी सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को सचेत करेंगे कि आप वाहन न खड़ा करें। ताकि आने-जाने वाले राहगीरों, मरीजों व तीमारदारों और एंबुलेंस के आने-जाने में किसी प्रकार का कोई व्यवधान न उत्पन्न हो।