फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five-year-old girl molested on the pretext of plum feeding

फिर एक अपने ने किया शर्मशार, लूटी एक मासूम की बर्बाद की एक मासूम की जिंदगी

Sat, 07 Mar 2020 01:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 07 Mar 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl molested on the pretext of plum feeding
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

बलात्कार, दुष्कर्म, एक शब्द नहीं बल्कि ऐसी भयावह हकीकत है जिससे कुछ ही मिनटों में किसी, मासूम, युवती या यूं कहें किसी भी उम्र की महिला की जिंदगी तबाह हो जाती है। इन सबसे भी भयावह तब होता है जब इस शर्मशार करने वाले कृत्य को कोई अपना ही अंजाम दे जाता है जिसके सहारे हम समझते हैं कि हमारी इज्जत महफूज है। ऐसा ही असह्य पीड़ा वाराणसी के दानगंज क्षेत्र के एक गांव के वनवासी परिवार को शुक्रवार को हुई।

विज्ञापन


जब उसकी पांच साल की मासूम के साथ एक जान-पहचान के अधेड़ शख्स ने दरिंदगी की हद पार करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला शुक्रवार को चोलापुर थाने पहुंचा। प्रकरण को लेकर आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना के ऊंचेगांव निवासी 55 वर्षीय करिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करिया को अदालत में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मासूम के पिता ने बताया कि दो दिन पहले वह अपनी पत्नी के साथ ईंट भट्ठे पर काम करने गया था। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। आरोपी करिया की उसके गांव में रिश्तेदारी है और वह यहीं रहता है। करिया ने मासूम को बेर खिलाने के नाम पर बुलाया और मुंह में कपड़ा ठूस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम घर पहुंची तो मां-बाप के आने पर उन्हें आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम के मां-बाप बृहस्पतिवार को चोलापुर थाने गए लेकिन न जाने क्या हुआ कि वापस लौट गए। शुक्रवार की सुबह काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष दानगंज पुलिस चौकी पर गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। इस संबंध में चोलापुर थानाध्यक्ष हरिनारायण पटेल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed