फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   five thousand people participated in lemon and sack races arm wrestling competitions were also held

भूले बिसरे खेल: सिगरा स्टेडियम में लाैट आया बचपन, लेमन और बोरा रेस में दाैड़े पांच हजार लोग; पंजा भी लड़ाया

Sun, 14 Dec 2025 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 05:33 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में अमर उजाला की ओर से आयोजिन इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। खेलों को खेलकर और देखकर लोगों ने खूब माैज-मस्ती की।

विज्ञापन
five thousand people participated in lemon and sack races arm wrestling competitions were also held
दाैड़ प्रतियोगिता में दाैड़तीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीवी और मोबाइल गेम से निकलकर जिले के पांच हजार युवाओं ने सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में अमर उजाला की ओर से आयोजित भूले बिसरे खेल में हिस्सा लिया। समय की गर्दिश में खोये इन खेलों को जिले के खिलाड़ियों ने जीवंत कर दिया। युवाओं के उत्साह के साथ बुजुर्गों का जोश ने खेल को अनूठा बना दिया। कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और वीडियो खेल के बीच अपनी जगह बनाने के लिए जूझते बचपन के लिए यह बिल्कुल नया अनुभव था। गुनगुनी धूप के बीच स्टेडियम खिलाड़ियों खचाखच भर गया था।

विज्ञापन


सात खेलों में 84 वर्ष सुनीता देवी और नींबू दौड़ में करन ने खेल मैदान पर अपना करिश्मा दिखाया। सुबह प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए नौ बजे से ही खिलाड़ियों ने स्टेडियम पहुंचकर पंजीकरण कराया। पंजीकरण कराने के लिए लंबी-लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा और राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के सीटी बजाते ही नींबू दौड़ के प्रतिभागी मुंह में चम्मच और उस पर नींबू संभालते इंड लाइन की ओर दौड़ लगाते नजर आए। यह प्रतियोगिता बालक-बालिका दोनों वर्ग में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोती कुर्ता और माथे पर त्रिपुंडा लगाए बटुकों ने खेली कबड्डी
धोती-कुर्ता पहने भूले बिसरे खेल में शामिल होने आए बटुकों ने कमाल का प्रदर्शन किया। शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 24 बटुकों ने कबड्डी में हिस्सा लिया। पवन शुक्ल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए बटुक खासी तैयारी करके आए थे।

पुलिस कमिश्नर बने पंजा कुश्ती के रेफरी
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल भी भूले बिसरे खेल में शामिल होने से खुद को रोक नहीं सके। वे पंजा कुश्ती प्रतियोगिता के निर्णायक बने और और बालक-बालिका वर्ग के मुकाबलों को शुरू कराया।

इन खेलों का हुआ आयोजन: स्टेडियम में कबड्डी, पेडुल, रस्साकशी, तीन टांग, पंजा कुश्ती, कुश्ती, नींबू दौड़ में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

आयोजन को मिली सराहना

खेलों के जरिये न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास होता है। अमर उजाला ने पारंपरिक खेलों को नया जीवन देने का काम किया है। - डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री।

खेलोगे तो खिलोगे, अभिभावक खेलने पर बच्चों के डांटते थे लेकिन आज इसमें बदलाव आया है। आधुनिक खेलों के खिलाड़ी पारंपरिक खेलों में सामंजस्य बैठा रहे हैं। - डॉ. नीलकंठ तिवारी, पूर्व मंत्री।

बच्चों का उत्साह देखकर लग रहा है कि आधुनिक खेलों के साथ पारंपरिक खेल भी युवाओं को भा रहे हैं। भूले बिसरे खेल युवा और वरिष्ठ पीढ़ी के बीच पुल का काम कर रहा है। - मोहित अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर, वाराणसी।

खेलों का संबंध सभ्यता से है। खिलाड़ी अनुशासन और जुनून से मुकाम बना रहे हैं। अमर उजाला ने पारंपरिक खेलों का आयोजन कर इससे युवाओं को जोड़ने का काम किया है। - सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी, वाराणसी।

पारंपरिक खेल आधुनिक खेलों की जननी है। मूल को छोड़कर कोई भी पौधा बड़ा नहीं हो सकता है। उसी तरह पारंपरिक खेल आधुनिक खेलों को आगे बढ़ाने और बेहतर करने का जज्बा देते हैं। - राजीव सिंह रानू, कार्यवाहक अध्यक्ष, जिला कुश्ती संघ वाराणसी।

पारंपरिक खेल ने आधुनिक खिलाड़ियों को नई सोच देने का काम किया है। युवा खिलाड़ियों को भूले बिसरे खेलों के जरिए नया करने को मिल रहा है। - प्रो. बिहारी लाल शर्मा, कुलपति, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय।

पारंपरिक खेलों से युवाओं को जोड़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह आगे भी बरकरार रहना चाहिए। अमर उजाला को इसके लिए बधाई। - हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त।

इन एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी किया प्रतिभाग : मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स, साई सेंटर यूपी काॅलेज, साई सेंटर निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, सिगरा स्टेडियम और बरेका फुटबाल नर्सरी

इन्होंने कराईं प्रतियोगिताएं
भूले बिसरे खेल में चंद्रभान यादव मंटू, किसलय मानव, ज्योति सिंह, श्रवण कुमार, प्रभु प्रकाश, अरविंद, विनय, सुजीत, श्वेत प्रकाश, सुरज विश्वकर्मा, अभिषेक सैनी, करण, खुशबू मौर्या, सत्यम विश्वकर्मा, कृतिका पटेल, अंजना त्रिपाठी, आदित्य सौरभ, कुंजन मौर्या, बाबूलाल, गोरख यादव, विवेक कुमार सिंह, रोशन कन्नोजिया, नाथु राम यादव, धीरज प्रसाद, अविनाश प्रसाद, शिखा सिंह, बच्चालाल पटेल, राधेश्याम पटेल, बृजेश राय, सेत कुमार, विवेक कुमार सिंह, विनोद सिंह यादव ने मैच ऑफिशियल की भूमिका निभाई।

इन्होंने जीते मुकाबले
बालक वर्ग में रस्साकसी में ग्लैनहिल इंग्लिश स्कूल ने स्वर्ण, महामना इंटर कॉलेज ने रजत और महाबोधि इंटर कॉलेज की टीम ने कांस्य पदक जीता। इसी तरह 100 मीटर दौड़ में विकास इंटर कॉलेज स्वर्ण, आईसीबी स्कूल ने रजत, जीजीआईसी मलदहिया ने कांस्य पदक जीता। बोरा दौड़ में विकास इंटर काॅलेज ने स्वर्ण, महाबोधि इंटर कॉलेज ने रजत और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की टीम ने कांस्य पदक जीता।

इसी तरह तीन टांग दौड़ के ओपेन वर्ग में ग्लेनहिल इंग्लिश स्कूल और जूनियर वर्ग में ग्लेनहिल इंग्लिश स्कूल ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, विकास इंटर कॉलेज की टीम ने रजत और कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज की टीम ने कांस्य पदक जीता। कबड्डी में देवा स्पोर्ट्स क्लब लमही की टीम ने अव्वल रही। पुरुष वर्ग की कुश्ती के 60 किलो में बजरंग राजभर, अंकित यादव व आर्यन यादव, 70 किलो भारवर्ग में पीयूष यादव, विष्णु गुप्ता व अंशुमान यादव, 45 किलो में रितेश यादव, किशन सोनकर और आयुष पाल व साकेत शर्मा संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक जीता। 50 किलो भार वर्ग में शिवम शर्मा, अथर्व यादव व लकी मौर्य और 55 किलो भार वर्ग में अवधेश यादव, दीपक पाल, प्रियांशु चौहान ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।

नाम खेल पदक

  • लेमन रेस - अनन्या गुप्ता स्वर्ण, पूजा कुमारी रजत और प्रीति बिंद कांस्य
  • पंजा कुश्ती - फलक स्वर्ण, दीप्ति यादव रजत
  • कुश्ती (45 किलो) - नेहा पाल स्वर्ण, रीतिका कुमारी रजत, रवीना कुमार कांस्य
  • कुश्ती (50 किलो) - खुशी शर्मा स्वर्ण, कोमल पटेल रजत, इस्मा कांस्य
  • कुश्ती (55 किलो) - खुशबू स्वर्ण, शिवांगी रजत, रचना राय व सृष्टि कांस्य

भूले बिसरे गेम्स में 32 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
आर्य महिला बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मलदहिया, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, बंगाली टोला इंटर कॉलेज, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, इंग्लिशिया लाइन, कमलापति त्रिपाठी ब्वायज इंटर कॉॅलेज, कमलापति त्रिपाठी बालिका इंटर कॉॅलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ, निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, ग्राम विद्यापीठ इंटर कॉलेज, गड़खरा, बेसेंट थियोसाफिकल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कमच्छा, नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मच्छोदरी, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र बालक इंटर कॉलेज, जेपी मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज, कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय इंटर कॉलेज, उदय प्रताप इंटर कॉलेज, कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज, रानी मुरार इंटर कॉलेज, बीपी गुजरात इंटर कॉलेज, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, दुर्गा चरण बालिका इंटर कॉलेज, गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज, गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज, डालिम्स सिगरा, सेंट मरियम स्कूल सिगरा, गुरुनानक इंग्लिश स्कूल, ग्लेनहिल इंग्लिश स्कूल, विकास इंटरमीडिएट काॅलेज परमानंदपुर, देवा महिला महाविद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed