फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five thousand people deprived of water for a week due to a pipeline leak

Varanasi News: पाइपलाइन में लीकेज से एक सप्ताह से पानी को तरसे पांच हजार लोग

Fri, 04 Sep 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five thousand people deprived of water for a week due to a pipeline leak
रामपुर वार्ड में करीब एक सप्ताह से पेयजलापूर्ति ठप होने से लगभग पांच हजार लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाइपलाइन में लीकेज होने की वजह से सगरा पानी टंकी से होने वाली आपूर्ति बाधित है। जलकल कर्मचारियों ने लीकेज की तलाश कर मरम्मत कार्य तो शुरू किया लेकिन लगातार बारिश के कारण काम प्रभावित होता रहा। दो दिन पूर्व कर्मचारियों ने किसी तरह पाइप की मरम्मत कर आपूर्ति शुरू कराई, लेकिन कुछ घंटे बाद ही पाइप में दोबारा लीकेज हो गया। बृहस्पतिवार को मौसम साफ होने पर जलकल कर्मी फिर से पाइपलाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व है। महिलाएं व्रत रहेंगी और त्योहार को लेकर घरों में साफ-सफाई भी होनी है। ऐसे में टैंकर या अन्य माध्यमों से पानी की व्यवस्था करना लोगों के लिए मुश्किल होगा। सभासद लल्लन सोनकर ने बताया कि जलकल कर्मचारी पाइपलाइन की मरम्मत में लगे हैं। देर रात तक पेयजलापूर्ति शुरू होने की संभावना है। वहीं, जेई दीपक कुमार ने बताया कि पाइपलाइन को ठीक कर लिया गया है। शुक्रवार को पेयजलापूर्ति सुचारु रूप से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed