फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five teenage girls who turned out to be heroin from Bihar were found wandering at the station

बिहार से हिरोइन बनने निकली पांच किशोरियां स्टेशन पर भटकती मिलीं

Sat, 10 Apr 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Five teenage girls who turned out to be heroin from Bihar were found wandering at the station
वाराणसी। भोजपुरी फिल्म की हिरोइन बनने के लिए बिहार से भागी पांच किशोरियां कैंट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पकड़ी गईं। जीआरपी ने सभी को परिवारजनों को सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में नाबालिग छात्राओं ने बताया कि हाईस्कूल में कम नंबर आने की वजह से घर में डांट पड़ी। जिसके बाद मुंबई जाकर भोजपुरी फिल्मों में काम कर भविष्य बनाने का फैसला किया। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पांचों नाबालिग छात्राएं भभुआ स्थित रामगढ़ (बिहार) की रहने वाली हैं। पूर्वा एक्सप्रेस से कैंट स्टेशन पर उतरीं पांचों किशोरियां इधर-उधर भटक रही थीं। आरपीएफ की महिला कांस्टेबल सुमन की निगाह पड़ी तो संदेह होने पर जीआरपी को सूचना दी। पांचों को थाने लाया गया। जहां से उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed