फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five teacher dismissed to fake degree case in azamgarh up

पांच फर्जी डिग्रीधारक शिक्षक हुए बर्खास्त, इससे पहले भी पांच को और नौकरी से निकाला था

Mon, 29 Jun 2020 06:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Jun 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Five teacher dismissed to fake degree case in azamgarh up
Fake Teacher

आगरा विश्वविद्यालय के फर्जी बीएड डिग्री पर नौकरी कर रहे आजमगढ़ जिले में पांच और शिक्षकों की बर्खास्तगी हो गई है। इन्हें एसआईटी जांच में चिह्नित किया गया था। इससे पहले पांच फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। अभी एक और फर्जी चिह्नित शिक्षक पर कार्रवाई होनी बाकी है।

विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय के 2005 सत्र की बीएड डिग्री फर्जी थी। इस फर्जी डिग्री के आधार पर कई लोगों ने बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी प्राप्त कर ली। एसआईटी के माध्यम से इस प्रकरण की जांच कराई गई तो जिले में ऐसे 11 शिक्षक चिह्नित किए गए।
विज्ञापन



इसमें से पांच शिक्षकों को पूर्व में ही बर्खास्त कर दिया गया था। शेष छह को कोर्ट में मामला चलने के कारण बर्खास्त तो नहीं किया गया था लेकिन वेतन रोक कर उनसे तैनाती विद्यालयों पर काम कराया जा रहा था। इन छह फर्जी शिक्षकों में से पांच पर भी गाज गिर गई है। फर्जी चिह्नित शिक्षकों पर कार्रवाई को लेकर शासन से कड़े पत्र जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही अमर उजाला ने 26 जून के अंक में फर्जी व कूटरचित अभिलेखों पर तैनात शिक्षकों की जाएगी नौकरी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसे देखते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी ने 11 चिह्नित फर्जी शिक्षकों में शेष बचे छह शिक्षकों अजय कुमर सिंह, गोविंद कुमार, राम प्रसाद सोनकर, आदित्य कुमार व जितेंद्र बहादुर सिंह को भी बर्खास्त करने का नोटिस जारी कर दिया।

इसके पूर्व बर्खास्त हुए शिक्षकों में दीपक गुप्ता, नम्रता यादव, मेनका सिंह, संगीता गुप्ता व उदयभान यादव शामिल थे। अभी भी एक शिक्षक के बर्खास्तगी की कार्रवाई बाकी है। अब बर्खास्त किए गए शिक्षकों से रिकवरी व एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश भी प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय ने संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed