फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five players from Varanasi won medals in regional wrestling.

Varanasi News: प्रादेशिक कुश्ती में वाराणसी के पांच खिलाड़ियों ने जीता पदक

Sat, 21 Mar 2026 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Five players from Varanasi won medals in regional wrestling.
खेल विभाग की ओर से ओपन आमंत्रण फ्री-स्टाइल प्रादेशिक पुरुष कुश्ती मिर्जापुर में खेली गई। इसमें वाराणसी मंडल के पांच खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। इसमें एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल है। वाराणसी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया कि 97 किलो में मनीष यादव ने स्वर्ण पदक जबकि 86 किलो में रौनक यादव ने रजत पदक जीता। 61 किलो में कपिल देव यादव, 65 किलो में शिवेंद्र यादव और 92 किलो में हिमांशु यादव ने कांस्य पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने पुरस्कृत किया। संचालन पूर्व उप-निदेशक खेल एलआर पटेल, धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी अर्जुन प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह पटेल, जयप्रकाश यादव राम आशीष यादव, चंद्रेश पटेल, विशाल यादव, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed