सोनभद्र: छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के श्रमिकों से भरी बस और बोलेरो आपस में टकराई, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
- प्रयागराज से छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के श्रमिकों को पहुंचाने जा रही थी बस।
- प्रयागराज में ईंट भट्ठा पर करते थे काम, ठेकेदार ने सभी को भेजा था घर।
- घायलों को भेजा असप्ताल, बाकी श्रमिकों को विद्यालय में ठहराया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के म्योरपुर के नधिरा जंगल में मंगलवार को सुबह श्रमिकों को लेकर छत्तीसगढ़ की तरफ जा रही बस, बोलेरो से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो सवार दो और बस में सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची बभनी पुलिस ने घायलों को म्योरपुर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
रेणुकूट-बीजपुर मार्ग के नधिरा किरविल के जंगल में मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे बस और बोलेरो की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार दो लोग वाहन में ही फंस गए। बोलेरो छत्तीसगढ़ से यूपी की तरफ और बस प्रयागराज से छत्तीसगढ़ होकर उड़ीसा के लिए जा रही थी।
सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक संजय पाल ने बोलेरो में फंसे कमलेश त्रिपाठी और सन्तोष शर्मा निवासी को बाहर निकाला। दोनों को एंबुलेंस की मदद से म्योरपुर अस्पताल भेजवाया। म्योरपुर थानाध्यक्ष रमेशचन्द्र भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि बस में छत्तीसगढ़ व उड़ीसा के 58 लोग सवार थे। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर श्रमिकों को पास के विद्यालय में ठहराया गया है। बस प्रयागराज से छत्तीसगढ़ होकर उड़ीसा जाने के लिए निकली थी।
प्रयागराज में ईंट भट्ठा से ठेकेदार ने श्रमिकों को भेजा था। बस में सवार तोषलाल(35), स्वाती(45 , सोनकुंवर (छत्तीसगढ़) को मामूली चोटें आईं।