फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five people seriously injured after workers bus and Bolero collided with Chhattisgarh and Orissa in sonbhadra

सोनभद्र: छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के श्रमिकों से भरी बस और बोलेरो आपस में टकराई, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Tue, 09 Jun 2020 12:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Jun 2020 12:59 PM IST
सार

  • प्रयागराज से छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के श्रमिकों को पहुंचाने जा रही थी बस।
  • प्रयागराज में ईंट भट्ठा पर करते थे काम, ठेकेदार ने सभी को भेजा था घर।
  • घायलों को भेजा असप्ताल, बाकी श्रमिकों को विद्यालय में ठहराया गया।

विज्ञापन
Five people seriously injured after workers bus and Bolero collided with Chhattisgarh and Orissa in sonbhadra
प्रवासियों से भरी बस बोलेरो से टकराई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोनभद्र जिले के म्योरपुर के नधिरा जंगल में मंगलवार को सुबह श्रमिकों को लेकर छत्तीसगढ़ की तरफ जा रही बस, बोलेरो से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो सवार दो और बस में सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची बभनी पुलिस ने घायलों को म्योरपुर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

विज्ञापन

रेणुकूट-बीजपुर मार्ग के नधिरा किरविल के जंगल में मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे बस और बोलेरो की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार दो लोग वाहन में ही फंस गए। बोलेरो छत्तीसगढ़ से यूपी की तरफ और बस प्रयागराज से छत्तीसगढ़ होकर उड़ीसा के लिए जा रही थी।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक संजय पाल ने बोलेरो में फंसे कमलेश त्रिपाठी और सन्तोष शर्मा निवासी को बाहर निकाला। दोनों को एंबुलेंस की मदद से म्योरपुर अस्पताल भेजवाया। म्योरपुर थानाध्यक्ष रमेशचन्द्र भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Five people seriously injured after workers bus and Bolero collided with Chhattisgarh and Orissa in sonbhadra
घायलों को भेजा अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने बताया कि बस में छत्तीसगढ़ व उड़ीसा के 58 लोग सवार थे। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर श्रमिकों को पास के विद्यालय में ठहराया गया है। बस प्रयागराज से छत्तीसगढ़ होकर उड़ीसा जाने के लिए निकली थी।

प्रयागराज में ईंट भट्ठा से ठेकेदार ने श्रमिकों को भेजा था। बस में सवार तोषलाल(35), स्वाती(45 , सोनकुंवर (छत्तीसगढ़) को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed