यूपी: पांच लोगों ने शादी के लिए एक विवाहिता का किया अपहरण, पुलिस ने दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में शुक्रवार की रात एक विवाहिता का अपहरण कर ले जा रहे कार सवार लोगों को पांडेयपुर चौराहे के समीप क्षेत्रीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा। शनिवार की शाम को अपहरण के आरोपी और महिला को सारनाथ थाने लाया गया।
पुलिस के अनुसार, सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढूपुर में ऑटो चालक पति के साथ पत्नी किराये के मकान में रहती है। शुक्रवार की रात 8 बजे महिला सामान लेने के लिए अपने घर के पास की एक दुकान पर गई थी। आरोप है कि तभी कार सवारों ने महिला का मुंह दबाकर जबरदस्ती अपने साथ बैठा लिया और कैंट स्टेशन की तरफ जाने लगे।
रास्ते में महिला कार का शीशा पीटती जा रही थी। पांडेयपुर में क्षेत्रीय लोगों की नजर पड़ी तो कार को रुकवा कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोग मैनपुरी के बताए जा रहे हैं।
महिला के अनुसार, सभी उससे जबरन शादी करने के लिए ले जा रहे थे और कह रहे थे कि उन्होंने महिला को 25 हजार रुपये में खरीद लिया है। वहीं पुलिस ने महिला के पति को सारनाथ थाने बुलाया तो वह तरह-तरह की बातें कर टालमटोल करता रहा। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।