फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five people injured in firing stone pelting between over animals going to cemetery in ghazipur up

यूपी: दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, पांच को लगी गोली, 15 को चोटें आईं

Sun, 26 Jul 2020 01:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 26 Jul 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in firing stone pelting between over animals going to cemetery in ghazipur up
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर जिले में दिलदारनगर थाना क्षेत्र के महना गांव स्थित निजी कब्रिस्तान में पशु जाने को लेकर रविवार को ईंट-पत्थर चले, लाठी-डंडे और फायरिंग हुई। गोली लगने से पांच लोग घायल हो गए, जबकि ईंट पत्थर और लाठी डंडे चलने से 15 लोग घायल हुए।

विज्ञापन

पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, गोली से घायल एक वृद्ध की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।


महना गांव निवासी यासीन की भैंस तौफिक के निजी कब्रिस्तान में चली गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान तौफिक की ओर से शहजादा ने लाइसेंस बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

Five people injured in firing stone pelting between over animals going to cemetery in ghazipur up
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला।

गोली लगने से यासीन(60), जमीर(48), नसीम(42), लड्डन(13) और शोएब(21) घायल होकर गिर पड़े। वहीं जहांगीर, जहीर, हाफीज, अब्दुल हसन, अफजल, अजमक, संतराज, आफिसर, शहजादा, तौफिक, सहवाल, मोबिन, आफताब, गुड्डू, मुस्तकीम को भी चोटें आईं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गोली से घायल यासीन की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया। सीओ सुरेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर के आधार पर छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed