फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five more accused of child kidnapping gang arrested from Jharkhand

Varanasi: बच्चा चोर गिरोह के पांच और आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, प्रयागराज और मिर्जापुर से अगवा बच्चे बरामद

Fri, 02 Jun 2023 09:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 09:42 PM IST
सार

वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने हाल ही में बच्चों का अपहरण करके बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। गिरोह के पांच और आरोपियों को झारखंड के कोडरमा जिले से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अब तक 15 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Five more accused of child kidnapping gang arrested from Jharkhand
पुलिस की गिरफ्त में बच्चा चोर गिरोह के आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बच्चों को अगवा कर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच और सदस्यों को वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने शुक्रवार को झारखंड के कोडरमा जिले से गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार अनुराधा देवी एक अस्तपाल में नर्स थी। वही अगवा बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनवाती थी।

विज्ञापन


पांचों आरोपियों के पास से प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र से अगवा तीन वर्ष का बच्चा और मिर्जापुर के विंध्याचल क्षेत्र से अगवा चार साल की बच्ची बरामद की गई है। कार सवार बदमाशों ने गत 14 मई की रात रवींद्रपुरी स्थित रामचंद्र शुक्ल चौराहा से माता-पिता के पास सो रहे चार साल के बच्चे को अगवा कर लिया लिया था।

विज्ञापन

पुलिस की जांच में हुआ था बड़ा खुलासा

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश शुरू की तो पता लगा कि झारखंड, बिहार और राजस्थान का गिरोह झुग्गी-झोपड़ी और सड़क किनारे रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चों को अगवा कर नि:संतान दंपतियों को बेचता है। बच्चा चुराने के काम में अहम भूमिका वाराणसी के शिवदासपुर क्षेत्र की शिखा देवी व उसके पति संजय मोदनवाल, संतोष कुमार गुप्ता व उसके बेटे शिवम गुप्ता और विनय मिश्रा की रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बच्चा चोर गिरोह के कारनामे; उठाए जाते थे गरीब बच्चे, एक-डेढ़ लाख में बेचते, खरीदने वालों की होती थी ये शर्त

ये हुए गिरफ्तार

झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा थाना के महुंगाई का जगवीर बरनवाल, तिलैया डैम थाना के गांधी स्कूल रोड की गुड़िया देवी व मझगांव का संतोष साव, जयनगर थाना के पोंगडंडा की संगीता देवी और हजारीबाग जिले के कटमकम सांडी थाना के लुपुंग की रहने वाली अनुराधा देवी।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

वाराणसी से सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज आनंद चौरसिया, फुलवरिया चौकी इंचार्ज सौरभ पांडेय, तेलियाबाग चौकी इंचार्ज श्रीराम उपाध्याय व दरोगा वैभव शुक्ला, प्रयागराज से दरोगा पवन कुमार सिंह, विकास यादव व दिनेश सिंह और मिर्जापुर से दरोगा माधव सिंह व दयाशंकर ओझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed