{"_id":"64c95e79b6123f742305c784","slug":"five-more-accused-arrested-in-doshipura-riot-case-varanasi-news-c-20-vns1013-313909-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दोषीपुरा उपद्रव के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दोषीपुरा उपद्रव के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दोषीपुरा इलाके में मुहर्रम पर बीते 29 जुलाई को हुए उपद्रव को लेकर मंगलवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान दोषीपुरा निवासी खुर्शीद आलम, जावेद अहमद, जहांगीर आलम, अनवार और मोहम्मद आदिल के रूप में हुई। सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
जैतपुरा थाना के दोषीपुरा इलाके में मुहर्रम के दिन ताजिया जुलूस के दौरान शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान जमकर पथराव हुआ। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह की तहरीर पर जैतपुरा थाने में 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, शिया समुदाय के रिजवान हैदर की तहरीर पर 36 नामजद और 4000 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में जैतपुरा थानाध्यक्ष मथुरा राय ने बताया कि एसएसआई अनिल कुमार साहू और दरोगा मोहम्मद सूफियान खां व जितेंद्र यादव की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले रविवार को सात आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। मामले में अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
-- -
माहौल सामान्य, एहतियातन फोर्स तैनात
दोषीपुरा इलाके में बीते 29 जुलाई को हुए उपद्रव के बाद अब माहौल सामान्य है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सोमवार को दोनों पक्षों की पंचायत हुई। तय हुआ कि पूर्व की परंपरा के अनुसार जैसा पहले था वैसा ही आगे भी बरकरार रहेगा। इलाके में एहतियातन पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात हैं। कमिश्नरेट के उच्चाधिकारियों ने थानाध्यक्ष जैतपुरा को माहौल पर नजर रखने और संभ्रांत लोगों से संवाद करते हुए फोर्स के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त करते रहने को कहा है।
विज्ञापन
-- --
नहीं उठा 13वीं मुहर्रम का जुलूस
वाराणसी। दोषीपुरा की घटना के मद्देनजर 13 मुहर्रम को सरैया स्थित सदर इमामबाड़े में उठने वाला दुलदुल का जुलूस मंगलवार को नहीं उठाया गया। इमामबाड़े पर सिर्फ मजलिस हुई। अंजुमन अंसारे हुसैनी आवामी ने मजलिस में नौहा और मातम कर शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश की। शिया जमा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि शहर में कई इलाकों में मजलिसें हुईं।