{"_id":"64ee3afda61297f50507d437","slug":"five-minutes-after-the-death-of-sick-husband-the-wife-died-varanasi-news-c-20-vns1013-343696-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीमार पति की मौत के पांच मिनट बाद पत्नी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीमार पति की मौत के पांच मिनट बाद पत्नी ने तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
सीहाबीर मोहल्ले में मंगलवार को एक बीमार बुजुर्ग की मौत हो गई। पति की मौत का सदमा उनकी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई और पांच मिनट बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों के साथ ही मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध दिखे।
रामनगर थाना क्षेत्र के सीहाबीर निवासी 75 वर्षीय मोहन यादव कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी सुगवंती देवी (71) लगातार उनकी सेवा कर रही थी। मोहन की तबीयत मंगलवार की दोपहर अचानक कुछ ज्यादा ही खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। परिवार के सभी लोगों को इस घटना की जानकारी भी नहीं मिली थी कि पांच मिनट बाद सुगवंती देवी की भी मौत हो गई। बुजुर्ग और उनकी पत्नी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तीन पुत्रों और एक पुत्री की मां सुगवंती देवी स्वस्थ थीं और सभरी से बातचीत कर रही थीं। वहीं, मोहल्ले के लोगों का कहना था कि पति और पत्नी के बीच एक-दूसरे को लेकर गजब का लगाव था। संभवत: सुगवंती देवी पति की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर सकीं और उनकी जान चली गई।
विज्ञापन