{"_id":"65ce90a82cfcad6de1062587","slug":"five-members-changed-in-bhu-proctorial-board-two-new-faces-varanasi-news-c-20-vns1013-514539-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड में बदले पांच सदस्य, दो नये चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड में बदले पांच सदस्य, दो नये चेहरे
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड का नए सिरे से गठन किया गया है। इसमें आईएमएस बीएचयू और राजीव गांधी साउथ कैंपस की टीम में तो कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन मुख्य परिसर और ट्रॉमा सेंटर की टीम में पहले से शामिल पांच सदस्यों की जगह दूसरे सदस्यों को रखा गया है। दो नए सदस्य भी शामिल किए गए हैं।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि इसमें मुख्य परिसर में प्रो. ललिता वत्ता की जगह विज्ञान संस्थान की प्रो. निर्मला होरो को डिप्टी चीफ प्रॉक्टर, कृषि विज्ञान संस्थान से डॉ. वीके पासवान की जगह डॉ. आरएस मीना को टीम में जगह मिली है। साथ ही शिक्षा संकाय से डॉ. लालता प्रसाद की जगह डॉ. पंकज सिंह, विज्ञान संस्थान से प्रो.गायत्री राय की जगह डॉ.पूनम सिंह, ट्रॉमा सेंटर में डॉ.अच्यूत पांडेय की जगह डॉ. बिरजू मांझी का नाम शामिल किया गया है। इसके अलावा सामाजिक विज्ञान संकाय से डाॅ. श्रेष्ठ यादव, महिला महाविद्यालय से डॉ. सरिता रानी को भी प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम में जगह मिली है।