{"_id":"6ac40ebc388023b2e60e7b7e","slug":"five-children-fall-ill-after-consuming-cold-drinks-in-chaubepur-referred-to-the-district-hospital-varanasi-news-c-20-vns1056-1570334-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कोल्डड्रिंक पीते ही 5 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल रेफर; फूड पॉइजनिंग की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कोल्डड्रिंक पीते ही 5 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल रेफर; फूड पॉइजनिंग की आशंका
Tue, 06 Oct 2026 03:43 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:43 PM IST
सार
वाराणसी के चौबेपुर में कोल्डड्रिंक पीने से पांच बच्चे बीमार हो गए। सभी को उल्टी-दस्त के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहले तो परिजन कुछ समझ नहीं सके, बाद में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पूरे गांव में फैल गई।
विज्ञापन
cold drink
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के नवशहरी गांव रुस्तमपुर में सोमवार को कोल्डड्रिंक पीने से पांच बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को उल्टी-दस्त की समस्या होने लगी। तबीयत बिगड़ती देख परिजन सीएचसी नरपतपुर लेकर गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल रेफर दिया।
विज्ञापन
रुस्तमपुर निवासी अनिल गुप्ता की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। इसी दुकान पर कोल्डड्रिंक, आईसक्रीम और नमकीन भी बेचते हैं। रविवार को गांव के ही रहने वाले दिलीप के चार बच्चे अशोक (12), आनंद (9), जान्हवी (8), अजय (6) और सरवन की पुत्री जूली (7) ने कोल्डड्रिंक खरीदकर पी।
विज्ञापन
घर पहुंचने के बाद पांचों की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी-दस्त के साथ बुखार की शिकायत हुई। पहले तो परिजन कुछ समझ नहीं सके, बाद में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पूरे गांव में फैल गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा ने दुकान पर पहुंचकर जांच की तो दुकानदार ने बताया कि उसके पास की पूरी कोल्डड्रिंक बिक चुकी है अब स्टॉक में कुछ भी नहीं है। डॉक्टर ने पीड़ित बच्चों के परिजनों से भी बातचीत कर जानकारी ली। डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखाई दे रहे थे।
कोल्डड्रिंक पीकर बीमार हुए बच्चों की जानकारी मिली है। सीएचसी नरपतपुर के अधीक्षक से जानकारी मांगी गई है। विभाग की एक टीम को गांव में भेजकर लोगों को कोल्डड्रिंक पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। - डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ