फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five arrested for fraud on name of prime minister skill development scheme

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के नाम पर बेरोजगारों से ऐंठे लाखों रुपए, बनारस से पांच गिरफ्तार

Thu, 07 Jun 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 07 Jun 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for fraud on name of prime minister skill development scheme
पुलिस में गिरफ्त आए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बनारस में पुलिस ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के नाम पर जिले में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरफ्त में आए लोगों की शिनाख्त गिरोह के सरगना लोहता के हैबतपुर के अवधेश मिश्रा उर्फ रिंकू, उसकी सास और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चौबेपुर के चंद्रावती की नीलम पांडेय, चंद्रावती के रोहित त्रिपाठी उर्फ दीपू व किरन जायसवाल और हैबतपुर के शैलेष उर्फ गुड्डू उपाध्याय के तौर पर हुई है। मौके से पुलिस को चकमा देकर लोहता के छिनौती का रवि श्रीवास्तव भाग निकला।

एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि बनारस, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर सहित आसपास के अन्य जिलों के कई बेरोजगारों ने शिकायत की थी कि उनके साथ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। इस सूचना पर सीओ सदर अंकिता सिंह ने लोहता पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन


गिरफ्त में आए आरोपियों ने बताया कि एक एनजीओ के माध्यम से वे बेरोजगारों का नौकरी का झांसा देकर तीन हजार से 10 हजार रुपये ऐंठ कर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का फार्म भरवाते थे। इसके बाद फर्जी आई कार्ड और फर्जी सर्टिफिकेट देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारों को जब सर्टिफिकेट से नौकरी नहीं मिली तो धोखाधड़ी का खेल उजागर होना शुरू हुआ। अवधेश इस गैंग का सरगना है और ग्रामीण इलाके के बेरोजगारों को शिकार बनाने में उसकी सास नीलम मदद करती थी।


गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से छह सीपीयू, चार मॉनीटर, फर्जी सर्टिफिकेट, 1600 रुपये बरामद कर सभी को जेल भेज दिया गया। अवधेश के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचना, गुंडा एक्ट सहित अन्य आरोपों में 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed