{"_id":"647b3b46cfbd538ec70fc317","slug":"fishermen-community-contributes-22-percent-to-the-countrys-gdp-growth-varanasi-news-c-20-vns1013-236090-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने जनता को दिया कामकाज का हिसाब: डॉ संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने जनता को दिया कामकाज का हिसाब: डॉ संजय
विज्ञापन
फोटो
पीएम मोदी ने कामकाज का हिसाब जनता को दिया: डॉ संजय
- प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपने कामकाज का हिसाब जनता को दिया है। नौ वर्षों में देश का विकास तेजी से हुआ है। भारत विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है।
प्रदेश सरकार के मंत्री शनिवार को वाराणसी आए। सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया, फिर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्हाेंने कहा कि पहले की सरकारें मछुआ समाज को तवज्जो नहीं देती थीं। उन्हें वोट बैंक ही समझा जाता था। अब स्थितियां बदली हैं। मछुआ समाज को प्रतिनिधित्व मिला है। एक आंकड़े के मुताबिक देश के विकास में मछुआ समाज का योगदान अच्छा है। सरकार की योजनाओं से अब मछुआ समाज के लोगों को रोजगार मिल रहा है। मत्स्य विभाग की तरफ से इस वर्ष छह हजार मछुआरों को निशुल्क साइकिल दी गई है। प्रभु श्री राम और निषादराज की प्रयागराज में 56 फीट की प्रतिमा लग चुकी है। अयोध्या और वाराणसी के तेलियानाला घाट पर भी निषाद राज की प्रतिमा लगेगी। उन्होंने वाराणसी के मल्लाहों से बात की और नावों के संचालन में आ रही दिक्क्तों को दूर कराने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने उड़ीसा में हुए रेल हादसे पर दुख जताया और कहा कि केंद्र सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद कर रही है।
चंदौली में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा फिश मार्केट
मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने बताया कि चंदौली में स्टेट ऑफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट नवीन मंडी परिषद बनाया जा रहा है। यह एशिया का सबसे बड़ा फिश मार्केट होगा। परियोजना की कुल लागत 61.87 करोड़ रुपये है। इसमें 111 दुकानें, प्रशासनिक भवन व अन्य बहुउद्देश्यीय भवनों का निर्माण होगा। इसका निर्माण जुलाई तक पूरा होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम मात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपने काम का पूरा हिसाब जनता को दिया है। उनके कार्यकाल में देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। देश की जीडीपी में 22 फीसदी योगदान अकेले मत्स्य समाज का है, जबकि कृषि का महज 3.1 फीसदी है। ये बातें प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहीं।
शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से मत्स्य मंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। पूर्व की