{"_id":"66e17ac58c7a4d71b503b8ce","slug":"first-vande-bharat-train-with-20-coaches-will-run-between-varanasi-new-delhi-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी 20 कोच की पहली वंदे भारत ट्रेन, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Train: वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी 20 कोच की पहली वंदे भारत ट्रेन, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी
Wed, 11 Sep 2024 04:41 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 11 Sep 2024 04:41 PM IST
सार
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन देश की पहली 20 कोच की ट्रेन होगी। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर संचालित 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन अब 20 कोच के साथ चलेगी। 15 सितंबर को इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में चार चेयरकार कोच और जुड़ जाएंगे। इस तरह यह देश की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जो 20 कोच के साथ चलेगी। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों के अनुसार देश में अब तक कहीं भी 20 कोच की वंदे भारत ट्रेन नहीं संचालित हो रही है। कैंट वाराणसी को यह उपलब्धि हासिल होने जा रही है। मंगलवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर एडीआरएम, स्टेशन निदेशक समेत अन्य अधिकारियों ने वंदे भारत के संचालन और तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
उत्तर रेल अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ 15 वंदे भारत ट्रेनों का वर्चुअली शुभारंभ कर रहे हैं। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि पहले दिन 20 कोच की रैक चलेगी, जो प्रयागराज तक जाएगी और पुन: लौटेगी। दूसरे दिन 16 सितंबर से सुबह छह बजे चलने वाली 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस में 20 कोच एक साथ जुड़कर चलेंगे।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन में यात्रियों का दबाव भी अधिक रहता है। इसलिए चार और कोच जुड़ने से यात्रियों को काफी राहत होगी। त्योहार के समय में कंफर्म सीटें मिल सकेंगी। उधर, देवघर से वाराणसी वंदे भारत और आगरा-बनारस वंदे भारत को भी प्रधानमंत्री वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इसकी तैयारियों की रेल अधिकारियों ने समीक्षा की। सुरक्षा व संरक्षा को लेकर विशेष जोर दिया गया।
वंदे भारत में बढ़ जाएंगी 312 सीट
रेल अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में 78 सीटें होती हैं। इस तरह चार कोच में 312 यात्री और बढ़ जाएंगे। वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर यात्रियों का दबाव भी अधिक होता है। वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर प्रयागराज और कानपुर में ही सिर्फ दो ठहराव है। 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही 18 दिसंबर को मिर्जामुराद स्थित जनसभा से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
वंदे भारत में बढ़ जाएंगी 312 सीट
रेल अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में 78 सीटें होती हैं। इस तरह चार कोच में 312 यात्री और बढ़ जाएंगे। वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर यात्रियों का दबाव भी अधिक होता है। वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर प्रयागराज और कानपुर में ही सिर्फ दो ठहराव है। 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही 18 दिसंबर को मिर्जामुराद स्थित जनसभा से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन