फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First two bikes collided then a dumper crushed them student died

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: बहन की शादी की खरीदारी करने जा रहा था भाई, डंपर के नीचे आकर मौत, तीन घंटे जाम

Mon, 28 Apr 2025 12:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 28 Apr 2025 12:51 PM IST
सार

कपसेठी मार्ग पर पहले दो बाइक आपस में टकराई और इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने एक को कुचल दिया। एक की मौत मौके पर हो गई और दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया।  

विज्ञापन
First two bikes collided then a dumper crushed them student died
मौके पर मौजूद लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव के पास सोमवार सुबह डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार इंटर पास छात्र की मौत हो गई। बाइक सवार दंपती घायल हो गए। दंपती की बाइक से छात्र की बाइक से टकराई और सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आ गई। वह बहन की शादी की खरीदारी करने बाजार जा रहा था। हादसे से आक्रोशित लोगों ने कछवा रोड कपसेठी मार्ग जाम कर दिया। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
तीन घंटे बाद एसडीएम राजातालाब और एसीपी के आश्वासन पर ग्रामीण माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।डोमेला गांव निवासी मिथिलेश कुमार बिंद (18) सुबह 7.30 बजे कछवा रोड की ओर अपनी बाइक से जा रहा था। प्राथमिक विद्यालय छतेरी मार्ग पर मुड़ते हुए विद्यालय जा रही सहायक अध्यापिका साजिदा बेगम के पति नदीम की बाइक से टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


कपसेठी की तरफ से आ रहे डंपर के नीचे मिथिलेश आ गया। दूसरी बाइक पर बैठी महिला अध्यापिका और पति घायल हो गए। मिथिलेश समेत दंपती को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मिथिलेश को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीण कछवा रोड-कपसेठी मार्ग को जाम कर मुआवजा और मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। आरोप है कि घटनास्थल पर पहुंचे डायल 112 के सिपाही ने डंपर चालक को छोड़ दिया, इससे ग्रामीण और भी आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने डायल 112 के सिपाहियों का विरोध किया। उनकी मांग थी कि सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई हो। 

मौके पर पहुंचे एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव और एसडीएम राजातालाब शिवानी सिंह ने ग्रामीणों को डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई और परिवार को सरकारी सहायता के रूप में किसान दुर्घटना बीमा सहित अन्य लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सुबह 11.45 बजे जाम समाप्त हुआ। 

मौके पर मिर्जामुराद, राजातालाब, जंसा, कपसेठी थाने की पुलिस फोर्स तैनात रही। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष और सदस्य जिला पंचायत राजेंद्र पटेल ने घटनास्थल के पास स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि घने बाजार होने के चलते सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगना जरूरी है। कई घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed