{"_id":"589350e54f1c1b9c35e806de","slug":"first-time-in-varanasi-fedrartion-cup-vollyball-in-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पहली बार फेडरेशन कप वॉलीबाल, बीएचयू को मेजबानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पहली बार फेडरेशन कप वॉलीबाल, बीएचयू को मेजबानी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 02 Feb 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
शीर्ष आठ टीमों के बीच होगा खिताब के लिए संघर्ष
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय को पहली बार फेडरेशन कप वॉलीबाल की मेजबानी सौंपी गई है। भारतीय विश्वविद्यालयीय संघ की पहल पर आयोजित इस फेडरेशन कप में शीर्ष आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
सभी मैच बीएचयू के डॉ. विभूति नारायण सिंह इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। फेडरेशन कप पांच फरवरी से शुरू होंगे। ये जानकारी बीएचयू के विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापड़ी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी।
आयोजन सचिव प्रो. कापड़ी ने बताया कि आठ दिनों तक चलने वाले इस फेडरेशन कप में केरल, पंजाब, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, भारतीय रेल, भारतीय सेना और भारतीय विश्वविद्यालय संघ की पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
वहीं भारतीय रेल, केरल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से चार महिला टीमें भी इसमें हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता के निदेशक भारतीय वॉलीबाल चयन समिति के अध्यक्ष व अर्जुन अवार्डी श्रीधरन हैं। उद्घाटन राज्यपाल रामनाइक करेंगे।
अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन प्रो. मल्लिकार्जुन जोशी और उपाध्यक्ष प्रो. एसके त्रिगुण के अलावा सेंट्रल कमेटी के चेयरमैन व पश्चिम बंगाल वॉलीबाल संघ के महासचिव रतिन चौधरी और वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव राम अवतार जाखड़ की भी मौजूदगी रहेगी।