फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First Sir Sangh chalak came to Kashi on the invitation of Mahamana

महामना के निमंत्रण पर काशी आए थे प्रथम सर संघ चालक

Mon, 21 Jun 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
First Sir Sangh chalak came to Kashi on the invitation of Mahamana
महामना मदन मोहन मालवीय के निमंत्रण पर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार काशी पहुंचे थे। उन्होंने वाराणसी के धनध्यानेश्वर मोहल्ले में 90 वर्ष पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पहली शाखा की नींव रखी थी। काशी आने और शाखा खोलने का निमंत्रण स्वयं मालवीय जी ने नागपुर जाकर दिया था।
विज्ञापन

बीएचयू के पूर्व कुलपति डॉ. दुर्ग सिंह चौहान, रामकुमार गुप्ता व जपलालजी ने बताया कि द्वितीय सर संघ चालक गोलवलकरजी से भी डॉ. हेडगेवार की मुलाकात काशी में मालवीयजी ने ही कराई थी। 20 अप्रैल 1929 को अकोला में हिंदू महासभा की एक सभा में भाग लेने पंडित मदन मोहन मालवीय पहुंचे। कुछ दूरी पर एक और सभा चल रही थी, उसमें भी भीड़ थी। उन्होंने कौतूहलवश पूछा वहां कैसी भीड़ है तो लोगों ने बताया कि वहां डॉ. हेडगेवार आए हैं। मालवीय जी भीड़ देखकर बहुत प्रभावित हुए और निर्णय लिया कि इस व्यक्ति से मुझे मिलना है और फिर संघ के केंद्रीय कार्यालय जाकर उनसे मिले।
विज्ञापन

मालवीयजी ने हेडगेवार को काशी आकर शाखा खोलने का आमंत्रण दिया। उन्होंने संघ को आर्थिक मदद देने का भी प्रस्ताव रखा जिसे डॉक्टर साहब ने विनम्रतापूर्वक नकार कर दिया। उसके बाद डॉक्टर साहब जेल चले गए। बाद में सावरकर ने पत्राचार कर डॉ. हेडगेवार को काशी आने का लिखित आमंत्रण भेजा। डॉ. साहब 1931 में काशी पहुंचे। 13 मार्च को रतन फाटक स्थित अमृत भवन के निकट धनध्यानेश्वर मंदिर के पास मैदान में शाखा लगी। बाढ़ आ जाने के कारण शाखा कभी ब्रह्मघाट या बिंदु माधव माधव मैदान और अब फणनवीस बाड़ा में लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed