फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First prize to the team of Central Nursery in flower show

पुष्प प्रदर्शनी में केंद्रीय पौधशाला की टीम को पहला पुरस्कार

Tue, 28 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
First prize to the team of Central Nursery in flower show
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर सोमवार को तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का समापन हुआ। इस दौरान अलग-अलग टीम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उन्हें इस तरह के आयोजनों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मालवीय भवन में 25 से 27 दिसंबर तक चली प्रदर्शनी में वाराणसी में शहरी इलाकों के साथ ही इससे सटे क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रंग बिरंगे फूलों को देखने पहुंचे। समापन समारोह में प्रभारी वीसी प्रो. वीके शुक्ल ने विजेताओं को सम्मानित किया। आयोजन सचिव प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में गार्डेन इंचार्ज, केन्द्रीय पौधशाला, बीएचयू ने 15 प्रथम पुरस्कार, 18 द्वितीय पुरस्कार एवं 8 तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर अंकों के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गार्डेन इंचार्ज, विश्वविद्यालय अतिथि गृह ने 16 प्रथम पुरस्कार, 11 द्वितीय पुरस्कार और 12 तृतीय स्थान प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहा। इस दौरान वित्ताधिकारी अभय कुमार ठाकुर, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, प्रो. रमेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर में प्रभारी वीसी ने किया रुद्राभिषेक
वाराणसी। हिंदी तिथि के अनुसार सोमवार को पौष कृष्ण अष्टमी को महामना की जयंती पर प्रभारी वीसी प्रो. वीके शुक्ला ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर विश्वविद्यालय परिवार के कल्याण की कामना की। मंदिर के मानित व्यवस्थापक डॉ. सुनील कात्यायन के आचार्यत्व में पुरोहितों ने रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शन करेगा महामना का चिंतन
बीएचयू में महामना मालवीय मिशन एवं वैदिक विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में महामना जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने महामना को याद किया। मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि महामना का चिंतन आने वाली पीढ़ी का अनंतकाल तक मार्गदर्शन करेगी। अध्यक्षता वेद विभाग के आचार्य प्रो. हृदय रंजन शर्मा ने की। इस दौरान विजय नाथ पांडेय, प्रो. उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी, प्रो. सुमन जैन, प्रो. कविता शाह आदि रहे।

महामना ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश
काशी कला कस्तूरी की ओर से आयोजित ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया। इसमें मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र की डॉ. ऊषा त्रिपाठी ने कहा कि मालवीय ने सबसे पहले स्वदेशी चीजों को अपनाने की बात की। बीएचयू के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि महामना ने विश्वविद्यालय जैसी संस्था की स्थापना की और हम सब उसके अंग है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed