फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First delay in work, now emergency operation suspended due to power supply

Varanasi News: पहले काम में देरी, अब बिजली आपूर्ति से लटका इमरजेंसी का संचालन

Mon, 04 Sep 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
First delay in work, now emergency operation suspended due to power supply
बीएचयू अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड का जीर्णोद्धार का काम एक साल की देरी के साथ किसी तरह पूरा हो गया है, मगर अब यहां बिजली आपूर्ति की दरकार है। यहां लगे उपकरणों के चलाए जाने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगना है। इसके लिए अभी तार लगाया जा रहा है। ऐसे में अभी यहां इलाज शुरू होने में काफी वक्त लग सकता है। बीएचयू अस्पताल के चिकित्साअधीक्षक प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी का कायाकल्प कराने वाली संस्था ने जुलाई 2022 तक ही काम पूरा करने की तिथि बताई। इसके बाद भी काम अधूरा रह गया। अब तक चार बार काम पूरा होने की तिथि बढ़ाई गई। मरीजों को भर्ती करने संबंधी तैयारियां पूरी हैं। बस बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगाए जाने के साथ ही तार लगना बाकी है। इसके बाद नए सिरे से इमरजेंसी का संचालन होगा। अस्पताल में पहले से चलने वाली इमरजेंसी का कायाकल्प कराने के उद्देश्य से उसे सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया है। नवंबर 2021 से सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में ही इमरजेंसी चल रही है। यहां कहने को तो वार्ड में 100 बेड हैं और भूतल पर 20 बेड पर मरीजों के इलाज की व्यवस्था है, लेकिन इमरजेंसी जैसी सुविधा मरीजों को नहीं मिल पाती है। अब पुरानी जगह पर इमरजेंसी वार्ड में बेड और गैस पाइप लाइन लगवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed