फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First Day of Shravan on Kashi brother saffron color

सावन के पहले दिन काशी पर चढ़ा केसरिया रंग

Sun, 02 Aug 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sun, 02 Aug 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
First Day of Shravan on Kashi brother saffron color
वाराणसी। सावन के पहले दिन शनिवार को बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवरिया भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। कंधे पर कांवर लेकर नंगे पैर बोल बम के जयकारे लगाते हुए भोले भक्त सड़कों पर निकल पड़े। दोपहर के वक्त कोतवालपुरा गली में भक्तों की लंबी कतार लगी। भक्तों की भीड़ बढ़ने के साथ ही काशी पर भक्तिभाव का केसरिया रंग चढ़ गया है। दोपहर बाद भोले भक्तों की सेवा के लिए शहर में तीन स्थानों पर शिविर खोल दिए गए। वहां ठहरने, खाने के साथ ही चिकित्सा के भी इंतजाम मिलेंगे।
विज्ञापन


कांवरियों के 25-50 के समूह में भक्तों के जत्थे काशी पहुंचने लगे हैं। गंगा का जलस्तर बढ़नेे की वजह से दशाश्वमेध घाट और शीतला घाट पर स्नान के लिए पर्याप्त जगह नहीं रह गई है लेकिन भक्त गिनती की सीढ़ियों पर स्नान कर बाबा दरबार की ओर बढ़ने लगे हैं। शनिवार की सुबह से ही दशाश्वमेध से सरस्वती फाटक और गोदौलिया से बांसफाटक-कोतवालपुरा होते हुए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। कांवरियों
विज्ञापन


की काशी में भीड़ शुरू होते ही सेवा के लिए अलग-अलग जगहों पर शिविर खोल दिए गए। चितरंजन पार्क में शिव शक्ति कांवरिया तीर्थयात्री सेवा शिविर का उद्घाटन शाम छह बजे शहर दक्षिणी के विधायक श्याम देव राय चौधरी दादा, मेयर राम गोपाल मोहले ने किया। शिविर के संयोजक पार्षद नरसिंह दास ने बताया कि महीने भर में करीब डेढ़ लाख से अधिक भक्तों के भोजन की व्यवस्था की गई है। नंगे पैर आने वाले जिन भक्तों के पैरों में छाले पड़े होंगे, उनके इलाज के लिए तीन चिकित्सक भी तैनात रहेंगे। बाबा काशी
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वनाथ भक्त सेवा समिति की ओर से सिंधी धर्मशाला लक्सा में सविधि पूजा के बाद शिविर खोला गया। समिति के संरक्षक शांति लाल जैन, अध्यक्ष शिव शंकर वर्मा, उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला की मौजूदगी में शिविर खोला गया। इस शिविर में ठहरने, खाने के अलावा मनोरंजन के भक्ति संगीत की भी व्यवस्था की गई है। रथयात्रा चौराहे पर गोपाल सिंह की अध्यक्षता में काशी कांवरिया शिविर का भी उद्घाटन देर शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed