{"_id":"68f280caa124518207048c3c","slug":"first-anandkanan-forest-realized-in-moksha-lakshmi-vilas-temple-construction-will-begin-after-diwali-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मोक्ष लक्ष्मी विलास मंदिर में साकार होगा पहला आनंदकानन वन, दीपावली के बाद शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मोक्ष लक्ष्मी विलास मंदिर में साकार होगा पहला आनंदकानन वन, दीपावली के बाद शुरू होगा निर्माण
Sat, 18 Oct 2025 06:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 18 Oct 2025 06:16 AM IST
सार
900 स्क्वायर फीट में बनने वाले इस मंदिर में रघुनाथेश्वर महादेव और गणेश्वर महादेव के दो मंदिर होंगे। इसके साथ ही एक पूजन सामग्री रखने का कमरा और गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। बाकी स्थान पर आनंदकानन वन भी रोपित होंगे।
विज्ञापन
वाराणसी का घाट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुरानी कहावत है प्रयाग मुंडे, काशी ढूंढे और गया पिंडे..। धर्म नगरी काशी में 33 कोटि देवी-देवता देवाधिदेव महादेव के साथ विराजमान हैं। स्कंदपुराण के अनुसार धर्मकूप में कांचन शाख वटवृक्ष के नीचे भगवान राम ने लंका से लौटने के बाद रघुनाथेश्वर शिवलिंग की स्थापना की थी। इसी स्थान पर दीपावली के बाद मोक्ष लक्ष्मी विलास मंदिर के साथ ही काशी का पहला आनंदकानन वन साकार स्वरूप लेगा।
विज्ञापन
स्कंदपुराण के अनुसार भगवान राम ने रघुनाथेश्वर महादेव का जो शिवलिंग स्थापित किया था, वह मंदिर छह साल से बंद था। मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ ही उसे भगवान शिव के वास्तविक घर मोक्ष लक्ष्मी विलास के रूप में तैयार करने की पहल शुरू हो चुकी है। आनंदकानन काशी ढूंढे एंव श्री काशी विश्वनाथ भक्ति वृक्षा के संस्थापक राघव रमेश ने इस मंदिर का निर्माण कराने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
निर्माण पूर्ण होने के बाद यह आनंदकानन को तैयार करने वाला पहला भवन होगा। दीपावली के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वैदिक विद्वान चंद्रशेखर द्रविड़ ने बताया कि स्कंदपुराण में भगवान शिव ने अपने भवन का नाम मोक्ष लक्ष्मी विलास मंदिर एवं भवन बोला है। सर्वश्रेष्ठ अविमुक्त क्षेत्र की यात्रा करने के बाद भगवान राम ने रघुनाथेश्वर शिवलिंग स्थापित किया। इस बार दीपावली पर धर्मकूप पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। 1008 दीप जलाकर, पूजन व अभिषेक होगा।
विज्ञापन
