{"_id":"618cebbf98c2b5256e26f6f6","slug":"first-all-india-official-language-conference-will-be-held-on-november-13-amit-shah-will-inaugurate-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: 13 नवंबर को होगा पहला अखिल भारतीय राज भाषा सम्मेलन, गृह मंत्री करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: 13 नवंबर को होगा पहला अखिल भारतीय राज भाषा सम्मेलन, गृह मंत्री करेंगे शुभारंभ
Thu, 11 Nov 2021 03:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 11 Nov 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गृह मंत्रालय का राजभाषा विभाग वाराणसी में 13 नवंबर को पहला अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित कर रहा है। हस्तकला संकुल में होने वाले दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें हिंदी से जुड़े देशभर के कई विद्वानों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
राजभाषा विभाग अपने संवैधानिक दायित्वों के तहत होने वाले सम्मेलन में हिंदी की भूमिका पर चर्चा करेंगे। इसमें गृह मंत्री के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी, नित्यानंद राय, निशित प्रमाणिक और संसद की समिति के कई सदस्य शामिल होंगे। मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, विश्वविद्यालयो के कुलपति प्रोफेसर राम मोहन पाठक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
पहले दिन 6 सत्र एवं दूसरे दिन 2 सत्रों में स्वतंत्रता संग्राम में हिंदी की भूमिका स्वतंत्रता सेनानियों के बीच हिंदी सेनानियों के बीच हिंदी, विदेशों में हिंदी का महत्व सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय रखे जाएंगे।
विज्ञापन