{"_id":"5aafeedb4f1c1b094a8b6215","slug":"firing-took-place-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांग की दुकान पर गांजा बेचने के विवाद में हवाई फायरिंग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांग की दुकान पर गांजा बेचने के विवाद में हवाई फायरिंग, मची अफरातफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांग की दुकान पर गांजा बेचने के विवाद में चंदौली जिले के एक गांव में सोमवार की शाम गोलियां तड़तड़ा गईं। सूचना पर सीओ सदर और कई थाने की पुलिस और पीएसी पहुंच गई। बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश भी दी गई। घटना के बाद से तनाव है।
सदर कोतवाली के नवहीं गांव के पुलिया पर सरकारी भांग की दुकान है। वहां लोग गांजा खरीदने के लिए आते हैं। रविवार को नवहीं गांव का एक व्यक्ति दुकान के पास गया था। इस दौरान उस व्यक्ति और मझावार गांव के दूसरे व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।
चर्चा यह थी कि नवहीं गांव का व्यक्ति भांग की दुकान पर गांजा बेचने का विरोध कर रहा था। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इससे दूसरे गुट के गुस्साए 10-12 लोग सोमवार की शाम असलहे लेकर पुलिया पर पहुंचे और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे आसपास के लोग भाग खड़े हुए। घटना के बाद दोनों गांवों में तनाव है। जानकारी होते ही सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में कोतवाल सदर, थानाध्यक्ष सैयदराजा के अलावा पीएसी पहुंच गई।
सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि रविवार को दो गुटों के बीच किसी बात पर मारपीट हो गई थी। इसी मामले को लेकर सोमवार को दोनों गुटों के लोग जुट गए। हवाई फायरिंग नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। शांति के मद्देनजर गांव में पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है।