{"_id":"5c4eb1c2bdec2273863313b8","slug":"firing-on-shopkeeper-and-salesman-due-to-unsuccessful-in-loot-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक को लूटने आए बदमाश, असफल होने पर सेल्समैन और दुकानदार को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिक को लूटने आए बदमाश, असफल होने पर सेल्समैन और दुकानदार को मारी गोली
Tue, 29 Jan 2019 10:26 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रविवार रात को लूट में असफल रहे बदमाशों ने सेल्समैन सहित दो लोगों पर फायरिंग कर दी। जिससे दोनों घायल हो गए। डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है।
जिले के जमानिया क्षेत्र के रामनारायण पुर गांव निवासी रामेश्वर सिंह उर्फ बंगाली सिंह (45) ने बताया कि रात करीब 8 बजे दुकान बंद करने के लिए सेल्समैन रंजीत कुमार (26) के साथ वह बाहर निकल ही रहे थे कि पहले से दुकान के बाहर घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
जिसका रिटायर फौजी रामेश्वर सिंह ने विरोध किया और दरवाजे को अंदर से बंद करने लगे। लूट के इरादे से आए बदमाश जब लूट की घटना को अंजाम देने में असफल रहे तब उन्होंने दो बार फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली रामेश्वर सिंह को बाएं हाथ में लगी और दूसरी सेल्समैन रंजीत कुमार के होंठ को छूते हुए निकल गई। लेकिन गोली का छर्रा रंजीत की आंखों में घुस गया।
विज्ञापन
दोनों का चीखना चिल्लाना और गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों कोअस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है पीड़ितों का बयान लिया गया है और जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।