{"_id":"5efc17ea0dda84314b04be8d","slug":"firing-on-pan-shop-keeper-for-money-transactions-in-mau-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पान की दुकान पर पैसे के लेनदेन को लेकर दबंगों की फायरिंग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान की दुकान पर पैसे के लेनदेन को लेकर दबंगों की फायरिंग, मचा हड़कंप
Wed, 01 Jul 2020 10:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव मे मंगलवार की रात 10 बजे करीब पान की दुकान पर बकाया रुपये की लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर युवकों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीणों ने युवक को दौड़ा लिया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक दोनों युवक फरार हो गए। पान विक्रेता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोपागंज के ग्राम सहरोज में मतलुबपुर रोड पर रामफल राजभर निवासी सहरोज पान की दुकान चलाता है। मंगलवार रात को गांव निवासी दो युवक पीयूष राय और राहुल राय पान की दुकान पर पहुंचे। दुकान से कुछ खरीदने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कई ग्रामीण भी वहां जुट गए। दोनों युवकों ने भीड़ बढ़ती देख दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन दोनों युवक भागने में सफल रहे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने दोनों युवकों को हिरासत में लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गए।