फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing on car of President of Banaras Bar Association bullet hit mechanic shoulder in Varanasi

Varanasi News: बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की कार पर फायरिंग, मैकेनिक के कंधे पर लगी गोली

Wed, 14 May 2025 10:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 14 May 2025 10:38 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में दबंगों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कार पर फायरिंग झोंक दी। इस दौरान मैकेनिक के दाएं कंधे पर गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन
Firing on car of President of Banaras Bar Association bullet hit mechanic shoulder in Varanasi
कार का क्षतिग्रस्त शीशा व घायल मैकेनिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया महाद्वीप के अधिवक्ताओं के प्राचीनतम संगठन बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश तिवारी की कार पर मंगलवार की रात 1:30 बजे के बाद फायरिंग की गई। बदमाशों की फायरिंग में मैकेनिक के दाएं कंधे पर गोली लगी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई गई है। शिवपुर थाने की पुलिस हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अधिवक्ता सतीश तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनका वाहन खराब हो गया था और स्टार्ट ही नहीं हो रहा था। इस पर वह मैकेनिक बुलाकर वाहन उसे दे दिए थे। मैकेनिक और उसके स्टाफ वाहन को ले जा रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष ने कहासुनी के बाद फायरिंग की।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; खौफनाक वारदात: पहले पॉलिथीन में मिले हाथ- पैर, फिर कुएं में मिला बाकी अंग; हत्या कर टुकड़ों में काटा गया था शव
विज्ञापन
विज्ञापन


असलहे से निकली गोली मैकेनिक सोनू सोनकर के कंधे पर लगी। उसे उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सोनू सोनकर की तहरीर पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed