फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firing in Varanasi miscreants shot two people police reach on the spot

वाराणसी में छात्र की गोली मारकर हत्या, बच्ची और राहगीर घायल, बाइक सवार बदमाशों ने झोंका फायर

Sun, 28 Mar 2021 10:40 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sun, 28 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Firing in Varanasi miscreants shot two people police reach on the spot
मृतक विनय की फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित कछवा रोड में नेशनल हाईवे के किनारे स्थित बिहड़ा गांव में रविवार की रात बाइक सवार नशे में धुत दो बदमाशों ने विनय यादव (16) की गोली मार कर हत्या कर दी। इस दौरान समीप ही खेल रही पंखुड़ी (8) भी गोली लगने से घायल हो गई। बदमाश औराई की ओर भागे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार चिराग सिंह उर्फ गुरु प्रसाद (26) को पीछा करने की शंका पर उन्हें भी गोली मार दी। पंखुड़ी और चिराग को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौके से दो खोखे बरामद कर पुलिस वारदात से जुड़े पहलुओं को खंगाल रही है।

विज्ञापन


मिर्जामुराद थाना अंतर्गत बिहड़ा गांव निवासी किसान जित्तन यादव के तीन बेटों में तीसरे नंबर का विनय कक्षा नौ का छात्र था। होली के मद्देनजर वह बाजार से सामान लेकर पैदल ही घर जा रहा था। बिहड़ा गांव स्थित पावर हाउस के समीप बाइक से आए दो बदमाशों ने विनय को रोककर उसके पेट और दाएं हाथ में दो गोली मारी। विनय को आननफानन बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

विनय के बाद चंद कदम की दूरी पर अपने मामा के घर के सामने खेल रही पंखुड़ी को भी बदमाशों ने गोली मारी, जो उसकी जांघ में जा लगी। बदमाश इसके बाद औराई की ओर भाग रहे थे। इसी दौरान कपसेठी थाना अंतर्गत भीखमपुर निवासी चिराग सिंह उर्फ गुरु प्रसाद (26) अपने भाई के साथ बाइक से जा रहे थे। बदमाशों ने पीछा करने की शंका पर उन्हें रोका और फिर फायरिंग की।

असलहे से निकली गोली चिराग की कमर में बाएं तरफ लगी है। विनय की हत्या और एक बच्ची सहित दो लोगों को गोली लगने की घटना से गांव में हड़कंप मचा है। मौका मुआयना करने पहुंचे एसपी ग्रामीण विनय कुमार सिंह ने बताया कि वारदात की ठोस वजह का पता लगाने के साथ ही बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed