फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   firing in bihar after daughter love marriage

बेटी ने किया प्रेम विवाह तो बौखलाए बाप ने चलाई गोली, दो की मौत

Sat, 09 Sep 2017 11:12 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी/मोहनियां
टीम डिजिटल,वाराणसी/मोहनियां Updated Sat, 09 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
firing in bihar after daughter love marriage
बिहार के कैमूर जिले के मुबारकपुर का मामला - फोटो : demo
बिहार के कैमूर जिले के मुबारकपुर गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता ने शुक्रवार की देर रात लड़के के परिवार वालों पर गोलियां बरसा दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मोहनियां पुलिस के अनुसार युवक और युवती अलग-अलग जाति के हैं।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के संबंधी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।  मोहनियां थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी कमला चौधरी का पुत्र वहीं की एक लड़की से प्रेम करता था। करीब तीन माह पूर्व वह लड़की को लेकर कहीं चला गया और कोर्ट में शादी कर ली।
विज्ञापन


जानकारी होने पर लड़की के पिता ने शुक्रवार की देर रात कमला चौधरी के घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इसमें कमला चौधरी (50) और पत्नी शांति देवी (45) की मौत हो गई। उनकी दो पुत्रियां किरण (20) और सुष्मिता (15) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची मोहनियां पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सदर चिकित्सालय भभुआ में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed