फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing during student election in DAV PG college at azamgarh

आजमगढ़ः डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में हुई फायरिंग व पथराव, पुलिस करती रही इंकार

Tue, 25 Dec 2018 10:43 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: shashikant misra Updated Tue, 25 Dec 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Firing during student election in DAV PG college at azamgarh
छात्रसंघ के दौरान पुलिस लेती जायजा - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को शहर में सुबह से ही गहमा-गहमी की स्थिति थी। शहर के दो प्रतिष्ठित विद्यालयों शिब्ली पीजी कॉलेज व डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव हो रहा था।
विज्ञापन


मतदान का कार्य तो सकुशल संपन्न हो गया लेकिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित होने पर डीएवी पीजी कालेज पर हंगामे के बीच फायरिंग व पथराव की भी सूचना है, जबकि कॉलेज व पुलिस प्रशासन इससे इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


शिब्ली पीजी कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान की समाप्ति तक लगभग 48 प्रतिशत छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दो बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर 1907 मत प्राप्त कर सैयद एहतेशाम विजयी रहे। महामंत्री पद पर मोहम्मद अहमद 1873 मत प्राप्त कर विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला संकाय प्रतिनिधिपद पर सफीफुर्रहमान ने शुभम यादव को 89 मतों, विज्ञान संकाय पद पर अकरम शब्बीर ने अबू ओसामा को 38 मतों, वाणिज्य संकाय में अबू हमजा ने मो. कामरान को 110, विधि संकाय में अतू हाशिम ने अश्विनी चौहान को 21 मत व शिक्षा संकाय में मो. समीर ने गोविंद मौर्या को 33 मतों के अंतर से पराजित किया।

चुनाव अधिकारी डॉ. जेडआर खान ने बताया कि कुल 4795 मत पड़े, जिसमें वैध मतों की संख्या 4728 रही। परिणामों की घोषणा के बाद प्राचार्य डॉ. गयास असद खान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिला कर छात्रसंघ का गठन कर दिया।

वहीं डीएवी पीजी कालेज का चुनाव कुछ ज्यादा हंगामेदार रहा। परिणाम की घोषणा होने के बाद अध्यक्ष पद के विजेता व उप विजेता प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग व पथराव भी हुआ। हांलाकि विद्यालय व पुलिस प्रशासन ऐसी किसी घटना से इंकार कर रहा है।

चुनाव अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तरूण कुमार यादव 1466 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर 1269 मत प्राप्त कर विशाल दूबे विजयी रहे। महामंत्री पद पर अजय यादव 864 ने जीत दर्ज की। संयुक्त मंत्री पद पर विशाल राजभर, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर कृष्णा सोनकर व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अमरेंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित किए गए। 

पंपलेट से पट गई थी सड़क 

शहर के दोनों महाविद्यालयों के आसपास की सड़क मतदान शुरू होने के बाद से ही पंपलेट से पट गई थी। प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के पंपलेट देकर वोट देने की अपील तो कर रहे थे वहीं गड्डी की गड्डी पंपलेट सड़क पर उड़ाई भी जा रही थी। शिब्ली कालेज के पास पहाड़पुर तिराहे से एसकेपी इंटर कालेज तक की सड़क व डीएवी कालेज के पास गांधी तिराहे से कालीचौरा तिराहे तक की सड़क पूरी तरह से पंपलेट से पट गई थी।

छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए शिबली व डीएवी पीजी कालेज पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शिब्ली पर शहर कोतवाली पुलिस के अलावा मुबारकपुर, गंभीरपुर, तरवां, बरदह थाना की पुलिस फोस व एसओ के साथ ही दो प्लाटून पीएसी व भारी संख्या में महिला ट्रेनी आरक्षियों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही डीएवी पर शहर कोतवाली पुलिस के अलावा कंधरापुर, निजामाबाद, रानी की सराय एसओ मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। यहां एक प्लाटून पीएसी व महिला ट्रेनी आरक्षी भी ड्यूटी में तैनात थे।

छात्रसंघ चुनाव के चलते महाविद्यालयों के पास मेले जैसा नजारा देखने को मिल रहा था। सड़क पर जगह-जगह विभिन्न खाद्य सामग्रियों की दुकाने सजी हुई थी तो वहीं मतदाता छात्रों को लुभाने के लिए प्रत्याशियों के समर्थक हाथ जोड़ते व पैर छूते नजर आ रहे थे। वहीं कई प्रत्याशियों के द्वारा चार पहिया वाहनों से भी मतदाताओं को लाया व ले जाया जा रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed