{"_id":"59ddc8bb4f1c1bda538b6c09","slug":"firecrackers-market-will-be-affected-by-gst-at-this-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GST: इस दीपावली पर कहीं फुस्स न हो जाए पटाखा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST: इस दीपावली पर कहीं फुस्स न हो जाए पटाखा बाजार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
firecrackers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार दीपावली पर बाजार में पटाखे कम बिकते दिखें और धूम-धड़ाम भी कम सुनाई दे तो चौंकिएगा नहीं। दरअसल, एक जुलाई से लागू जीएसटी में पटाखों पर टैक्स 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया है।
इस कारण त्योहार से एक महीना पहले पटाखा मंगाने वाले थोक कारोबारियों ने अभी तक आर्डर ही नहीं दिया है। जो कारोबारी पहले आर्डर दे चुके थे, कम बिक्री की आशंका में उन्होंने ऐन मौके पर इसमें कटौती कर दी है।
दालमंडी में पटाखे की दुकानें एक महीने पहले सजने लगती थीं लेकिन इस बार उत्साह नजर नहीं आ रहा। दुकानदारों का कहना है कि बड़े कारोबारी हर साल पांच से छह करोड़ का पटाखा मंगाते थे। इस साल उनको डर है कि महंगाई के कारण उनका माल डंप हो सकता है।
विज्ञापन
अब तक हर साल पटाखों के दाम में पांच से दस प्रतिशत तक की वृद्धि होती थी। 28 प्रतिशत जीएसटी लगने से पटाखों के दाम इस बार बढ़ जाएंगे। मो. रेहान, अनीस, राजेश आदि की मानें तो दीपावली पर पटाखों के कारोबार में इस बार इसमें गिरावट आना तय है।
दिवाली पर इस बार में वाराणसी में 18 स्थानों पर 660 काउंटर से पटाखे बिकेंगे। शहर के चारों एसीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की रिपोर्ट के बाद इस सूची को डीएम के पास भेज दिया गया है।

संकरे इलाकों में चक्रमण करेंगे फायर फैंटम दस्ते
crackers
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर आतिशबाजी के चलते आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। तय किया गया है कि शहर के संकरे इलाके वाले क्षेत्रों में चार फायर फैंटम दस्ता चक्रमण करता रहेगा।
वहीं, देहात क्षेत्र के कस्बों में 400 लीटर क्षमता वाली दमकल की आठ छोटी गाड़ियां भ्रमण करती रहेंगी। इसके अलावा आग से सुरक्षा के लिए विशेष किस्म के 12 कंबल और 12 श्वसन यंत्र मंगा लिए गए हैं।
इन श्वसन यंत्रों की मदद से भीषण धुएं वाले स्थान में भी 48 मिनट तक दमकल कर्मी बिना किसी बाधा के राहत और बचाव का काम आसानी से कर सकेंगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश राय ने बताया कि आतिशबाजी बिक्री वाले 18 स्थानों पर दमकल की 18 गाड़ियां मौजूद रहेंगी।