फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire safety on paper only in multi-storey buildings of Varanasi ignoring Building Act may harmfull

कब सीखेंगे सबक: वाराणसी के बहुमंजिला इमारतों में कागजों पर ही अग्नि सुरक्षा, बिल्डिंग एक्ट की अनदेखी पड़ सकती है भारी

Fri, 08 Apr 2022 11:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Apr 2022 11:20 AM IST
सार

वाराणसी के सिगरा स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सामने 11 मंजिला अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में देर रात लगी आग ने अग्नि सुरक्षा संसाधनों की कलई खोल कर रख दी है। 

विज्ञापन
Fire safety on paper only in multi-storey buildings of Varanasi ignoring Building Act may harmfull
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिगरा स्थित अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेमट में लगी बीती रात लग आग ने बहुमंजिला इमारतों में लगने वाले अग्नि सुरक्षा संसाधनों की हकीकत सामने रख दी।  बिल्डिंग एक्ट की सबसे अहम कड़ी अग्नि सुरक्षा की अनदेखी इस कदर थी कि अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर में आग के बाद वहां लगे संसाधन पूरी तरह फेल रहे। अगर यहां अग्नि सुरक्षा के संसाधन ठीक होते तो शायद यह घटना इतना विकराल रूप नहीं ले पाती। 

विज्ञापन


उधर, इस लापरवाही ने अग्निशमन दल की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा किए। कारण, हर साल रिन्यूअल के नाम पर कागजी खानापूर्ति के चलते ही एक भी पाइप से आग बुझाने के लिए पानी नहीं निकल पाया। दरअसल,  अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर सहित ज्यादातर बहुमंजिली इमारतों में बनाई गई अग्नि सुरक्षा महज दिखावा है।

विज्ञापन

अग्नि सुरक्षा को लेकर चिंता की लकीरें

न तो इसका प्रशिक्षण ही लोगों को दिया जाता है और न ही वहां रहने वाले इस बड़े खतरे को लेकर संजीदा रहते हैं। वाराणसी में गुरुवार रात की घटना ने शहर में बने गगनचुंबी इमारतों की अग्नि सुरक्षा को लेकर चिंता की लकीरें खींच दी है। बहुमंजिला इमारतों में नक्शा पास कराने के लिए अग्नि सुरक्षा मानक सबसे अहम होता है। इसके बाद हर साल अग्निशमन दल की जिम्मेदारी होती है कि वह संसाधनों की जांच कर एनओसी देने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम बोले- संसाधन और संयंत्रों की जांच होगी

Fire safety on paper only in multi-storey buildings of Varanasi ignoring Building Act may harmfull
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला

भवन निर्माण के समय बिल्डर ज्यादातर काम कागजी करते हैं और विभागीय मिलीभगत से अपने संसाधनों की एनओसी भी ले लेते हैं। काशी विद्यापीठ के सामने की इमारत में लगी आग के बाद सामने आई अग्नि सुरक्षा की लापरवाही प्रशासन के लिए भी बड़ा सबक है।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि  बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा संयंत्र आवश्यक है और उससे ज्यादा अहम उसमें लगे संसाधनों की जांच होनी चाहिए। अग्निशमन विभाग को निर्देश दिया जाएगा कि इमारतों में लगे संसाधन और संयंत्रों की जांच के लिए अभियान चलाएं। अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर मामले की भी जांच कराई जाएगी। 

मॉक ड्रिल के अभाव में जंग खा रहे संसाधन

Fire safety on paper only in multi-storey buildings of Varanasi ignoring Building Act may harmfull
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला

अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर की तरह ही शहर में बनी सैकड़ों बहुमंजिला इमारतों में अग्निशमन दल की ओर से कभी मॉक ड्रिल भी नहीं कराई जाती है। यही कारण है कि न तो समय पर संसाधनों की जांच हो पाती है और न ही जंग खाए संसाधन को बदलने का प्रयास होता है। जबकि बहुमंजिला इमारतों में आग लगने के खतरे सबसे ज्यादा होते हैं और बाहरी संसाधनों से उस पर काबू पाना भी मुश्किल होता है।

चार सदस्यीय कमेटी करेगी आग लगने की घटना की जांच

अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में गुरुवार  रात आग लगने की घटना की जांच के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जांच कमेटी गठित कर दी है। इसमें वीडीए, पुलिस प्रशासन, फायर, प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

11 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण बिल्डर उमा ढंढानिया, आरती जैन ने कराया था। 44 फ्लैट की इस बिल्डिंग में चौथे फ्लोर के एक फ्लैट में आग लगी थी। टीम को शुक्रवार को मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed