फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire incident near varanasi cantt railway station parcel home

वाराणसीः कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल घर के सामने लगी आग, लाखों का समान बाल- बाल बचा

Wed, 18 Apr 2018 08:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 18 Apr 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
fire incident near varanasi cantt railway station parcel home
पार्सल घर के सामने लगी आग - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पार्सल गोदाम के सामने से आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दिया। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पार्सल गोदाम के पास रखी जनरेटर में लगी भीषण आग देख अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारियों ने मुश्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। आसपास पार्सल के बड़े-बड़े बंडल रखे हुए थे अगर आग भड़कती तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। आग के कारणों का पता लगाने के लिए संयुक्त जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


एसबीआई की कैंट रेलवे स्टेशन शाखा का जनरेटर परिसर में ही रखा है। सुबह लगभग 11:15 बजे अचानक आग लग गई। उसी परिसर में पार्सल के बड़े-बड़े बंडल और आरएमएस में भी कागजों के सामान रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगल में ही मौजूद चीफ ट्रैफिक मैनेजर रवि प्रकाश चतुर्वेदी के कार्यालय में बैठक चल रही थी जिसमें स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी भागते हुए मौके पर पहुंचे। तुरंत कर्मचारियों ने फायर इंस्टीग्यूसर, बालू, पानी आदि से आग पर काबू पा लिया।

मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। इस पूरी प्रक्रिया में 15 मिनट लगे। आग के चलते फुट ओवर ब्रिज पर जाने वाले रास्ते को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया गया। यात्रियों को मुख्य प्रवेश द्वार की ओर भेज दिया गया। आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।


स्टेशन निदेशक ने बताया कि जनरेटर में आग लगने की घटना गंभीर है। इसकी संयुक्त जांच कराई जाएगी। जिसमें रेल, बैंक और आरपीएफ के लोग शामिल रहेंगे। जिसकी गलती निकलेगी उसपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फायर इंस्टीग्यूसर सहित अन्य उपकरणों की खरीद के लिए मंडल मुख्यालय को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed