फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in parking of Varanasi Cantt station short circuit or some conspiracy ADRM will investigate

शॉर्ट सर्किट या कोई साजिश: कैंट स्टेशन की पार्किंग में आग की घटना की जांच करेंगे एडीआरएम, पढ़ें- पूरा मामला

Sun, 01 Dec 2024 10:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 01 Dec 2024 10:52 AM IST
सार

वाराणसी कैंट स्टेशन की पार्किंग में आग की घटना की जांच एडीआरएम करेंगे। पांच दिन पूर्व भी स्टेशन मास्टर की बाइक में इसी तरह आग लगी थी। ऐसे में आग की इतनी बड़ी घटना शॉर्ट सर्किट है या कोई साजिश है इसकी जांच होगी। 

विज्ञापन
Fire in parking of Varanasi Cantt station short circuit or some conspiracy ADRM will investigate
पार्किंग में जली पड़ी बाइकें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कैंट स्टेशन की पार्किंग में आग की भेंट चढ़े 203 दुपहिया की जांच एडीआरएम करेंगें। शॉर्ट सर्किट या साजिश दोनों पहलुओं की जांच हो रही है। रेल कर्मियों के अनुसार रात पौने दस बजे भी एक बाइक में आग लगी। पांच दिन पूर्व पावर केबिन के पास बाइक जल गई। इसलिए रेलवे सुरक्षा तंत्र इसकी प्रकरण की तह तक जांच कर रही है। कंट्रोल रूम से सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डीआरएम एसएम शर्मा ने बताया कि एडीआरएम के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है, 24 घंटे के अंदर में रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों ने बताया कि पावर केबिन, रनिंग रूम और डीजल शेड के अलावा अन्य आवाजाही वाले पार्किंग स्थलों को सीसी कैमरे से लैस किया जाएगा। आग से बचाव के उपकरण आदि व्यवस्थाएं की जाएंगी। सर्कुलेटिंग एरिया और अन्य पार्किंग स्थलों की आरपीएफ और जीआरपी ने शनिवार की रात चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


आग में 25 बुलेट और 50 से अधिक स्कूटी भी जली
आग की लपटों में 25 बुलेट जलकर नष्ट हो गईं। इसमें जावा, रॉयल इनफिल्ड की क्लासिक समेत अन्य महंगी बुलेट शामिल रही। 50 से ज्यादा स्कूटी जली है। अन्य सभी बाइक जलकर नष्ट हुए हैं। मुआवजा की मांग को लेकर यूनियन नेताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed