फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire in paper mill industrial area Mughalsarai Kotwali

चंदौली : पेपर मिल में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख

Thu, 30 May 2019 07:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 May 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
fire in paper mill industrial area Mughalsarai Kotwali
पेपर मिल में लगी आग को बुझाती दमकल विभाग की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक पेपर मिल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इसमें करोड़ों के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


चंदौली जिले के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक की पेपर मिल में गुरुवार सुबह आग लगी। जब तक लोग कुछ समझते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में 15 मशीनें जल कर राख हो गईं। इनकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा दस हजार टन कागज जल कर राख हो गया। मजदूरों की सूचना पर भेलूपुर से फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई हैं। आग से करोड़ों रुपये का सामान जल गया है। 
विज्ञापन



औद्योगिक नगर फेज एक में सालों पुराना गंगा पेपर मिल है। रात की शिफ्ट में सैकड़ों मजदूर इसमें काम कर रहे थे। अचानक से सुबह मिल के एक हिस्से में आग लग गई। मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल होती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



धीरे-धीरे आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। मजदूरों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। शोर सुनकर आसपास की फैक्ट्रियों से हजारों मजदूर इकट्ठे हो गए, लेकिन आग का विकराल रूप देखकर नजदीक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

सूचना पाकर भेलूपुर और चंदौली से फायर ब्रिगेड की छह गाड़िया सुबह सात बजे मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग बुझाने के लिए जेसीबी से मिल की दीवार तोड़ी गई है। आग से करोड़ों रुपये की मशीनरी, पेपर, फर्नीचर सहित अन्य सामान जले हैं।


फैक्ट्री मालिक आरके चौधरी ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण तार टूटकर पहले राॅ मटेरियल के पेपर के बण्डलों पर गिरा। इससे गोदाम में रखे दस हजार टन कागजों के बण्डल धू-धू कर जल गए। इसके बाद आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed